Posts

Showing posts from December, 2025

सनातन धर्म और हम

Image
जब जब भी प्रभु यशोदानंदन श्री वासुदेव कृष्ण की चर्चा होती है तो श्री राधा रानी जी और श्री मीराबाई जी की चर्चा अनिवार्य रूप से होती ही है। श्री कृष्ण भक्त मीराबाई जी का सनातन संस्कृति में अपना अद्भुत योगदान और विशिष्ट पहचान है। मीराबाई जी मेवाड़ में ६०० वर्ष पूर्व भगवान श्री कृष्ण के जिस विग्रह की पूजा करती थीं.. इस मन्दिर में प्रभु श्री कृष्ण के वही विग्रह स्थापित हैं। श्री मीराबाई मन्दिर, मेड़ता, राजस्थान। इस मूर्ति को आमेर के शासकों ने दुर्दांत अत्याचारी म्लेच्छ मुगलों से युद्ध करके बचाया था। मन्दिर का निर्माण महाराजा मानसिंह प्रथम की पत्नी महारानी कनखावती जी ने करवाया था। इस मन्दिर का वास्तुशिल्प मन को चमत्कारिक रूप से सम्मोहित कर लेता है। (चित्र - साभार) इसे दर्शन करें और श्री कृष्ण भाव सरिता में आनंदपूर्ण गोते लगाएं। अतुलनीय सनातन धरोहर...!! म्हारे तो गिरधर गोपाल दूसरो न कोई 🌺❤️🚩 जय सनातन धर्म 🙏🚩 जय प्रेम पुजारिन मीरा बाई जी 🙏🌺 जय श्री गिरधर गोपाल जी🙏🌷🚩 जय महाकाल 🙏🌺🚩 #प्रेमझा

सनातन धर्म और हम

Image
कथित स्वतंत्रता प्राप्ति के साथ ही हमारे शिक्षा व्यवस्था में ही चूक रहा है कि हमारे पाठ्यक्रम में हमारे सनातनी विरासत को सम्मिलित/समाहित नहीं किया गया। वामियों, लिब्राण्डों, कांगियों ने जैसा कल्पित कहानी इतिहास के पुस्तकों में पढ़ाया, हमने उसे ही प्रामाणिक मान लिया। और इन सनातन द्रोही गैंग ने कहा कि विधर्मी म्लेच्छों के आर्यावर्त में आक्रमण कर आने से पूर्व यहाँ एक "सूई" भी नहीं बनता था। उस द्रोही गैंग से प्रश्न है कि यह भी बताओ कि इस शिला-सुन्दरी के समान कोई निर्माण समकालीन विधर्मी म्लेच्छों के देश में एक भी है क्या.?? यदि नहीं है तो उसने ऐसा निर्माण अपने देश में क्यों नहीं किया.?? कभी एकांत में अवश्य ही चिंतन करें कि क्या कोई दस्यू गैंग जो समृद्धि को लूटने ही आया हो वह कोई सकारात्मक निर्माण कर सकता है क्या?? ये सनातनी शिल्पकार के कला निपुण हाथों का चमत्कार है जो यह पाषण शिला भी जीवन्त हो मधुर स्वर-लहरियों को सहस्रों वर्ष उपरान्त आज भी सुना रहा है। यह शिला-सुन्दरी चोल शासकों द्वारा निर्मित मन्दिर में स्थित है जिसे विजयनगर साम्राज्य के काल में निर्मित किया गया है। ध्यान रखें, व...