सनातन धर्म

माँ श्यामा काली मन्दिर🙏🚩

राजनगर, मधुबनी जनपद, बिहार।

राजनगर मधुबनी से १४ की.मी. दूर प्राकृतिक रूप से बहुत सौन्दर्यपूर्ण स्थल है।

श्वेत संगमरमर से निर्मित राजनगर श्यामा मन्दिर एक अतुलनीय वैभवशाली मन्दिर है जो अपने वास्तुकला, कलाकृतियों, जालीदार झरोखों के कारण अद्भुत अनुपम है।

यह मन्दिर तन्त्र साधना के लिए दिव्य स्थल रहा है।

मन्दिर के बाहर धातु का एक विशाल घंटा लगा हुआ है जो दो खम्भों के मध्य लटका हुआ है।

मन्दिर के पास ही राज प्रासाद के भग्नावशेष हैं।

इस राज प्रासाद के द्वार पर बने दो विशाल हाथी बने हुए हैं जो आज भी जीवन्त प्रतीत होते हैं।

ये अपने समय के वैभवशाली अतीत की गाथा कह रहे हैं।

सबसे आश्चर्यजनक है कि इनके निर्माण में सीमेंट का उपयोग नहीं हुआ है।

वैभवशाली सनातन विरासत...!!

जय सनातन धर्म 🙏🚩

जय जगतमाता भवानी🙏🌺

जय महाकाल 🙏🔱🚩
#प्रेमझा

Comments