सनातन धर्म

एक ऎसा मनोहारी मन्दिर जहाँ शान्ति की सरिता सतत प्रवाहमान रहती है..!

श्री काशीराज काली मन्दिर।

यह मन्दिर काशी नरेश की व्यक्तिगत सम्पत्ति है।

यह मन्दिर गोदौलिया चौक, वाराणसी, उत्तरप्रदेश के निकट ही बाँसफाटक रोड पर स्थित है।

स्यात् यह मन्दिर सर्वसुलभ है परन्तु इस स्थान को वाराणसी में ढूंढना उतना ही दुर्लभ है।

अधिकांश लोग जो कभी इस स्थान पर गए हैं इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं रखते क्योंकि वे कौतूहलवश ही इसमें प्रवेश करते हैं। यह एक सिद्ध आध्यात्मिक स्थल है।

इस मन्दिर में प्रवेश करते ही सांसारिक कोलाहल से मुक्त एक अपूर्व शान्ति की अनुभूति होती है।

एक अनुपम दर्शनीय स्थल जिसकी वास्तुकला भी उतनी ही प्रभावित करती है।

मन्दिर के द्वार जो काष्ठ निर्मित प्रतीत होते हैं, वास्तव में ये पाषाण शिला से बने हुए हैं।

यहां के पाषाण वास्तुशिल्प चमत्कृत कर देते हैं, आनंदित कर देते हैं, सम्मोहित कर देते हैं।

अद्भुत सनातन धरोहर....!!

जय सनातन धर्म🙏🚩

जय महाकाल 🙏🔱🚩
#प्रेमझा

Comments

Popular posts from this blog

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम