सनातन धर्म

प्रभु मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम सनातन धर्म के लोगों के लिए आराध्य देव हैं और उनके अनेक मन्दिर भारतवर्ष में हैं। श्री राम द्वारा दशानन रावण के वध की स्मृति में दशहरा पर्व में रावण दहन का आयोजन किया जाता है।

किन्तु क्या आप जानते हैं कि रावण का एक भव्य मन्दिर भी है जहाँ लोग रावण दहन पर शोक मनाते हैं और सूतक रखकर स्नान करने के उपरांत नया यज्ञोपवीत धारण करते हैं।

रावण का यह भव्य मन्दिर राव जोधा की नगरी जोधपुर में स्थित है।(चित्र-साभार)

यह मन्दिर किला रोड स्थित अमरनाथ महादेव मन्दिर के प्रांगण में है, जोधपुर, राजस्थान।

मंदोदरी यहीं के मंडोर की थी जिसका पाणिग्रहण दशानन रावण से हुआ था।

जोधपुर में श्रीमाली गोधा दवे समुदाय रावण को अपना पूर्वज मानते हैं और रावण के दहन पर शोक मनाते हैं।

इसकी आराध्य देवी खरानना देवी हैं। यह रावण की भी आराध्य देवी रही हैं और इनके आशीर्वाद से ही रावण ने गन्धर्वों पर विजय प्राप्त किया था।

इस मन्दिर में दशानन रावण का विशालकाय प्रतिमा स्थापित है। रावण के प्रतिमा के समक्ष ही मंदोदरी का मन्दिर है।

विरल सनातन धरोहर...!!

जय सनातन धर्म🙏🚩

राजा रामचंद्र जी की जय 🙏🌷

जय महाकाल 🙏🌺🚩
#प्रेमझा

Comments

Popular posts from this blog

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम