सनातन धर्म
एक बार दृष्टि घुमा कर तो देखें........
चहुँ ओर वैदिक सनातन संस्कृति के प्रमाण विद्यमान मिलेंगे।
यह सृष्टि शिव से आरम्भ हो कर शिव में ही विलीन हो जाती है।
देवालय और मन्दिर सनातनियों के मात्र पूजन स्थल ही नहीं थे अपितु धार्मिक/सांस्कृतिक/समाजिक क्रिया कलापों के महत्वपूर्ण कर्मस्थल थे।
आज वर्तमान में भले ही हम कथित आधुनिक शिक्षा से प्रभावित होकर मतिभ्रम में उन देवालयों मन्दिरों को केवल धार्मिक पूजन स्थल मान बैठे हैं।
सुदूर विदेशी भूमि पर एक अद्भुत मन्दिर को देखें.....
बाली के सनातनियों का अद्भुत मन्दिर जिसे "स्वर्ग का द्वार" कहा जाता है। (चित्र - साभार)
"पुरा लेम्पयांग मन्दिर" बाली, इंडोनेशिया।
पुरा लेम्पयांग मन्दिर अमेद से आध घण्टे की दूरी पर स्थित है जो पूर्वी बाली का सबसे लोकप्रिय समुद्रतटीय नगर है।
यह पेनतारण लेम्पयांग के नाम से भी जाना जाता है।
पुरा लेम्पयांग मन्दिर माउण्ट लेम्पयांग की तराई में बना अतुलनीय संरचना है और दर्शकों को सम्मोहित कर लेता है।
विश्व के भव्यतापूर्ण सनातन धरोहर...!!
जय सनातन धर्म🙏🚩
जय महाकाल 🙏🔱🚩
Comments
Post a Comment