सनातन धर्म

श्री परशुरामेश्वर मन्दिर सनातनी वास्तुशिल्प और स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण है।

श्री परशुरामेश्वर मन्दिर देवाधिदेव महादेव को समर्पित है।

श्री परशुरामेश्वर मन्दिर आर्यावर्त के कलिंग वास्तुकला के प्राचीन संरक्षित मन्दिरों में से एक है।

श्री परशुरामेश्वर मन्दिर, भुवनेश्वर, ओडिशा में स्थित है।

इस मन्दिर का निर्माण शैलोद्भव काल के सातवीं शताब्दी में माना जाता है।

ऐसा माना जाता है कि इस मन्दिर का निर्माण ६५० ई. में नागर शैली में किया गया है।

इस मन्दिर में एक अद्भुत सहस्रलिंग शिवलिङ्गम स्थापित है।

एक ही शिवलिङ्गम में सहस्र लिङ्ग समाहित हैं।

इस मन्दिर के शिल्पकलाओं को देखकर अचंभित रह जाएँगे।

आप इसमें निर्मित लघु मूर्तियों, ज्यामितीय संरचनाओं, पुष्पों आदि को देखकर यह सोचने को बाध्य होंगे कि सहस्रों वर्ष पूर्ण जब आधुनिक तकनीक उपलब्ध नहीं था तो सनातनी पूर्वजों ने इतने सम्पूर्णता से इसे कैसे निर्मित किए होंगे.!!(चित्र-साभार)

यह अद्भुत शिल्पकला अब कहाँ लुप्त हो गए.??

धन्य हैं इनके निर्माण कर्ता और धन्य हैं वे शिव भक्त शासक जिन्होंने इन्हें बनवाया और कलाकारों को संरक्षण प्रदान किए।

वैभवशाली सनातन धरोहर...!!

जय सनातन धर्म🙏🚩

जय महाकाल🙏🔱🚩
#प्रेमझा

Comments

Popular posts from this blog

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम