सनातन धर्म

कोई भी मनुष्य जब शिव-भावनामृत का पान कर लेता है तो वह परमानन्द की स्थिति प्राप्त कर लेता है।

सनातन धर्म का दृढ़तापूर्वक पालन करने से चारो पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष सुफल होते हैं।

उस समृद्धि में भक्त अपने आराध्य देव के निमित्त समर्पण भाव से जो भी करते हैं वह निष्काम कर्म ही है।

सुदूर मॉरीशस की धरती पर शिव भक्त "घुनोवा परिवार" ने अरबों की राशि व्यय कर अद्भुत दर्शनीय स्थल का निर्माण करवाया है।

यह स्थल भक्ति और पर्यटन दोनों ही में लोकप्रिय है।

मॉरीशस के "GOYAVE DE CHINE, POSTE DE FLACQ, Mauritius" टापू पर एक दर्शनीय शिव मन्दिर का निर्माण २००७ में करवाया गया है।

इस सौंदर्यपूर्ण मन्दिर का नाम "सागर शिव मन्दिर" है।

सागर शिव मन्दिर में परमपिता त्रिशूलधारी शिव का १०८ फीट का विराट काँस्य प्रतिमा स्थापित किया गया है।(सभी चित्र-साभार)

सागर शिव मन्दिर वनस्पतियों और खाड़ी के प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा हुआ है।

मॉरीशस के तीन प्रमुख दर्शनीय सनातनी मन्दिरों में से एक यह टापू पर स्थित है।

सागर शिव मन्दिर मॉरीशस के पूर्वी भाग में सनातनियों का अतिलोकप्रिय मन्दिर है।

लौटें सनातन संस्कृति की ओर...!!

वैभवशाली विश्व सनातन धरोहर...!!

जय सनातन धर्म🙏🚩

जय महाकाल🙏🔱🚩
#प्रेमझा

Comments

Popular posts from this blog

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम