सनातन धर्म
सम्पूर्ण विश्व में सनातन धर्म संस्कृति के वैभवशाली देवालयों, धर्म स्थलों का निर्माण सनातनी धर्मियों द्वारा कहीं ना कहीं सतत चलता रहता रहा है।
एक ओर जहां विधर्मी अपने जन्मप्रदत्त द्वेष एवं शत्रुता में सनातनी देवालयों धर्म स्थलों को अपवित्र और विध्वंस करता रहा है तो दूसरी ओर सनातन धर्मी अपने सृजनशीलता से पुनर्निर्माण में लगे हुए रहे हैं।
यह अवश्य ही दूर्भाग्यपूर्ण रहा कि मध्यकाल में अपने देवालयों धर्म स्थलों के सुरक्षा संरक्षा में चूक हुई और असंख्य अकल्पनीय धरोहरों को सनातनियों ने खो दिया।
इस वैभवपूर्ण श्री स्वामीनारायण मन्दिर समुच्चय, निसडेन, लंदन को जूम करके देखें...!!
आप इसके सौन्दर्य से सम्मोहित हो जाएंगे...!!
चमत्कृत हो जाएंगे...!!
मन और दृष्टि इसे निहार कर ठहर जाएंगे...!!
यह मन्दिर निसडेन मन्दिर के नाम से विख्यात है।
यह मन्दिर सनातन पारम्परिक आराधना स्थल के पूर्णतः वैदिक वास्तुशास्त्र के नियमों के आधार पर निर्माण किया गया है।
इस मन्दिर में श्री उमा - महेश्वर, श्री राधे - कृष्ण, श्री सीता - राम, श्री गणपति भईया, श्री आञ्जनेय महावीर, श्री स्वामीनारायण जी आदि मनमोहक रूप में स्थापित हैं।
इस सम्पूर्ण निर्माण में किसी भी "steel structure" का उपयोग नहीं किया गया है।
चित्रों को zoom करके देखने पर इनके वैभवपूर्ण शिल्प को देखा जा सकता है।
वैभवपूर्ण सनातन धरोहर...!!
जय सनातन धर्म 🙏🚩
जय महाकाल 🙏🔱🚩
Comments
Post a Comment