सनातन धर्म

सत्यम शिवम सुंदरम..!!! 

यह ब्रह्म वाक्य सभी सनातनी वैसे ही नहीं दुहराते हैं।

सनातन धर्म के चमत्कार रहस्यमय, अद्भुत और अवर्णनीय होते हैं।

इसके व्याख्या विवेचना में आपके तर्क चुक जाएँगे।

एक अनुपम आदर्श उदाहरण देखिए....

क्या कभी आपने सुगंधित शिवलिङ्गों के बारे में सुना है.???

भारतवर्ष में ऐसे अद्वितीय दो सुगंधित शिवलिङ्गम मिले हैं।

कुछ वर्षों पूर्व सिरपुर के पास, छत्तीसगढ़ में उत्खनन में ऐसे दो शिवलिङ्गम पाए गए हैं। (चित्र - साभार)

ऐसा माना जाता है कि ये लगभग दो सहस्र वर्ष प्राचीन शिवलिङ्गम हैं।

इनमें से एक शिवलिङ्गम तुलसी की सुगंध से सुवासित हैं और दूसरे चमेली की सुगंध से सुवासित हैं।

जब आप इसे कुछ क्षण के लिए स्पर्श करते हैं तो इनमें से स्वतः एक दिव्य सुगंध आने लगती है।

यह भी सत्य है कि जब कोई साधक अपने घोरतम तपस्या को पूर्ण कर लेते हैं तो उनके देह से दिव्य सुगंध आने लगता है।

वैसे तो सामान्यतः पत्थर में कोई सुगंध नहीं होता है।

परंतु यह सुगंध इन शिवलिङ्गों में इनके साधक की कठोर साधना का ही प्रतिफलन हो सकता है।

पर किसी अनुसंधान के परिणाम आने तक तो यह रहस्य ही बना रहेगा।

अकल्पनीय रहस्यमय सनातन धरोहर..!!

जय सनातन धर्म🙏🚩

जय महाकाल🙏🔱🚩
#प्रेमझा

Comments

Popular posts from this blog

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम