सनातन धर्म
महर्षि कश्यप की तपोभूमि, कर्मभूमि...!
शैव परम्परा का उद्गम क्षेत्र.....!
धरती का स्वर्ग.....!
यहीं स्थित हैं एक अकल्पनीय, अविश्वसनीय मन्दिर...!!!
श्री पन्द्रेथन मन्दिर, इसे स्थानीय लोगों के द्वारा "पानी मन्दिर" कहा जाता है।
"पानी मन्दिर" परमपिता देवाधिदेव महादेव को समर्पित है।
यह मन्दिर श्रीनगर सिटी से पांच कि. मी. की दूरी पर बादामी बाग कैंट, जम्मू कश्मीर में स्थित है।
घाटी में यह एक अद्भुत दर्शनीय स्थल है।
पानी मन्दिर का निर्माण कश्मीर नरेश पार्थ (९२१ - ९३१ ई. में शासन) के मंत्री मेरु वर्धन के द्वारा करवाया गया था।
"पानी मन्दिर" झेलम नदी के उत्तर में एक वर्गाकार जल-कुण्ड में स्थित है।
यह मन्दिर वर्ष के अधिकांश समय में जल में ही रहता है। (इसीलिए इसे पानी मन्दिर कहा जाता है)।
"पानी मन्दिर अपने विशिष्ट 'symmetrical design and geometry' के कारण अनूठा है। (चित्र - साभार)
यह कश्मीरी वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण है।
वर्ष के अधिकांश समय जल के अन्दर रहने पर भी इस मन्दिर के सौंदर्य और दृढ़ता में कोई कमी नहीं है।
इसे देखकर एक ही विचार मष्तिष्क में कौंध आता है....
"ये कौन चित्रकार है..... ये कौन चित्रकार है...."
अतुलनीय सनातन धरोहर.....!!
जय सनातन धर्म🙏🚩
जय महाकाल🙏🔱🚩
Comments
Post a Comment