सनातन धर्म
यह वैभवशाली भव्य मन्दिर भगवान शिव को समर्पित है।
यह मन्दिर विख्यात विरुपाक्ष मन्दिर के जैसा ही निर्माण का निर्णय किया गया था।
परन्तु इसका आकार विरुपाक्ष मन्दिर की अपेक्षा लघु रूप में है।
इस मन्दिर का निर्माण चालुक्यराज विजयादित्य सत्याश्रय के द्वारा ७२० ई. में आरंभ किया गया किन्तु दुर्भाग्यवश कभी भी यह निर्माण पूर्ण नहीं हो पाया।
(चित्र-साभार)
यह दुर्लभ मन्दिर श्री संगमेश्वर महादेव मन्दिर हैं।
पट्टदकाल, कर्नाटक।
यह अत्यंत आकर्षक मन्दिर है और इसमें द्रविड़ शिल्प कला व स्थापत्य कला का अनुपम रूप से प्रयोग दृष्टिगोचर होता है।
इस मन्दिर में दुर्लभ शिवलिङ्ग के अतिरिक्त नटराज व नृसिंह की मनमोहक प्रतिमाएँ दर्शन को प्राप्य हैं।
अतुलनीय सनातन धरोहर...!!
जय सनातन धर्म🙏🚩
जय महाकाल 🙏🔱🚩
Comments
Post a Comment