सनातन धर्म
पुरुलिया का नाम दो दशक पूर्व वायुयान से अवैध आयुध गिराए जानें के कारण बहुत चर्चा में रहा था।
किन्तु प्राचीन काल में पुरुलिया महत्त्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग हुआ करता था।
पुरुलिया छोटानागपुर-पठार का ही भाग है जो पश्चिम बंगाल में है।
कभी पुरुलिया के बुद्धपुर में मन्दिरों का समुच्चय हुआ करता था।
अब अधिकांश मन्दिर काल के गाल में समा चुके हैं।
परन्तु अभी भी उस समुच्चय में से भगवान शिव का एक मन्दिर बचा हुआ है।
इस शिव मन्दिर में यह दुर्लभ प्राचीन शिवलिङ्ग स्थापित है।
शिव मन्दिर, बुद्धपुर, निकट मानबाजार, पुरुलिया, पश्चिम बंगाल।
माना जाता है कि यह अद्भुत शिवलिङ्ग बारहवीं शताब्दी का है।
शिवलिङ्ग की आकृति आकर्षक है और जल-लहरी (अरघा) चतुष्कोणीय है।
इस दुर्लभतम, अप्रतिम, दिव्य शिवलिङ्ग की छटा निराली है।
ऐसा प्रतीत होता है कि अलौकिक तेज इस अनुपम शिवलिङ्ग से निकल कर चहुँ ओर आलोकित कर रहे हैं।
अतुलनीय सनातन धरोहर...!!
जय सनातन धर्म🙏🚩
जय महाकाल 🙏🔱🚩
Comments
Post a Comment