सनातन धर्म

कश्मीर.!! !
महर्षि कश्यप की तपोभूमि, आदिशङ्कराचार्य की साधना भूमि, महाकवि कल्हण के राजतरंगिणी का सृजन भूमि और शैव परम्परा का उद्गम स्थल...!!

दुर्भाग्यवश और राजनीतिक अकर्मण्यता व स्वार्थ के कारण कई दशकों से सनातनी रक्त से नहा रही है।

किन्तु आज भी यदा-कदा यहाँ की धरा अपने उदर से सनातन संस्कृति के प्रमाण जनती रहती है।

हरवन क्षेत्र, कश्मीर में एक जलाशय की खुदाई हरवन उद्यान में हो रही थी। यह वर्ष २०१७ का समय था।

अनायास खुदाई कर्मी को कुछ "ठोस" मिला। जब इसे सुरक्षित निकाला गया तो लोग उसे देख आनंदित और अचम्भित हुए।

ये एक दुर्लभ एकमुखी शिवलिङ्ग है जो वहाँ से प्राप्त हुए।

इस अनुपम शिवलिङ्ग की ऊँचाई २.५' फीट है।
(चित्र-साभार)

इस अद्भुत शिवलिङ्ग को छठी शताब्दी का निर्माण माना जाता है।

इस शिवलिङ्ग पर बने मुखाकृति के केशविन्यास में बौद्ध काल की स्पष्ट छाप है।

तभी तो कहते हैं कि सनातन धर्म के प्रमाण को छुपा सकते हैं किन्तु नष्ट नहीं कर सकते।

अद्वितीय सनातन धरोहर...!!

जय सनातन धर्म🙏🚩

जय महाकाल 🙏🔱🚩
#प्रेमझा

Comments

Popular posts from this blog

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम