सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म के कलाकृतियों में प्रकृति स्वयं रँग भरकर उन्हें अतिसौन्दर्यपूर्ण बनाती हैं।

श्री मरियम्मा मन्दिर विशाल टेप्पाक्कुलम जलाशय के तट पर वंडियूर में स्थित है।

यह मन्दिरों के नगर मदुरै, तमिलनाडु में स्थित है।

ग्रीष्म ऋतु में यह सम्पूर्ण जलाशय रिक्त पड़ा हुआ होता है और लोग इसे क्रीड़ास्थली के रूप में उपयोग किया करते हैं।

किन्तु वर्षा ऋतु आते ही जलाशय आकण्ठ जल से आप्लावित हो जाता है और यह मनोहारी दृश्य प्रस्तुत करता है जिससे लोग अनायास ही आकृष्ट हो जाते हैं।

मन्दिर की यह छवि कितनी नयनाभिरामी है।
(चित्र-साभार)

यह टेप्पाक्कुलम मीनाक्षी मन्दिर से लगभग तीन मील दूर है।

मन्दिर द्रविड़ वास्तुशिल्प का अद्वितीय उदाहरण है।

सौन्दर्यपूर्ण सनातन धरोहर...!!

जय सनातन धर्म🙏🚩

जय महाकाल🙏🔱🚩
#प्रेमझा

Comments

Popular posts from this blog

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम