सनातन धर्म और हम
श्री हरि नारायण विष्णु के शेषशायी विग्रह रूप बहुतायत से देखने को मिल जाते हैं।
पर श्री हरि नारायण के अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और माता सीता का विग्रह मन्दिरों में खड़े (उदग्र) रूप में ही पाए जाते हैं।
किन्तु..
इस अनूठे मन्दिर में भगवान श्री राम शयन अवस्था में हैं।
श्री अनन्त शयन रामन मन्दिर, कुरइंजीपडी, कड्डलोर, तमिलनाडु। (चित्र - साभार)
यह मन्दिर सहस्र वर्ष से भी अधिक पुरातन माना जाता है।
श्यामवर्णी पाषाण शिला से निर्मित इस विग्रह की छवि निराली है।
इस मन्दिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम आदिशेष पर शयन कर रहे हैं और भगवती सीता बैठी हुई हैं।
भगवान के इस इस विग्रह को स्थानीय लोगों द्वारा "शयन कोलम" कहा जाता है।
स्थानीय लोगों में यह अतिप्रसिद्ध है और लोगों की इनके प्रति अखण्ड आस्था है।
अपने अभीष्ट सिद्धि प्राप्त करने हेतु लोग दूर दूर से इनके दर्शन प्राप्त करने आते हैं।
अनुपम सनातन धरोहर...!!
जय सनातन धर्म 🙏🚩
जय श्री राम🙏🌺
जय महाकाल 🙏🔱🚩
#प्रेमझा
Comments
Post a Comment