सनातन धर्म और हम

देवभूमि उत्तराखंड का दृश्य वैसे भी दिव्य, मनोरम होते हैं।

प्रकृति ने अपने सौंदर्य को हृदय खोल कर इस पवित्र भूमि को सौंपा है।

एक ओर उत्तुंग शिखर से सुशोभित पर्वत राज तो दूसरी ओर कलकल बहती सरिता।

एक ओर जैव विविधता से भरा पूरा क्षेत्र तो दूसरी ओर मंत्रों से गुंजायमान वातावरण।

इसी पावन देवभूमि पर स्थित है श्री कल्पेश्वर शिवालय।

श्री कल्पेश्वर (कल्पनाथ) मन्दिर देवाधिदेव महादेव को समर्पित हैं।

श्री कल्पेश्वर मन्दिर में अनुपम शिवलिङ्गम स्थापित हैं।

श्री कल्पेश्वर मन्दिर उर्गम गाँव, गढ़वाल जनपद, उत्तराखंड में स्थित हैं। (चित्र - साभार)

श्री कल्पेश्वर मन्दिर विशाल झरने के निकट २२०० मीटर की ऊँचाई पर स्थित हैं।

इस शिवालय को पञ्चकेदार का एक गुप्त अवयव माना जाता है।

श्री कल्पेश्वर मन्दिर जोशीमठ से ३० कि. मी. की दूरी पर स्थित दर्शनीय पवित्र स्थल हैं।

शिव भक्त यहाँ आकर दर्शन लाभ प्राप्त करते हैं और परमपिता भगवान शिव के आशीर्वाद अनुग्रह से अपना जीवन धन्य करते हैं।

दिव्य सनातन धरोहर...!!

जय सनातन धर्म🙏🚩

जय महाकाल🙏🔱🚩
#प्रेमझा

Comments

Popular posts from this blog

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम