सनातन धर्म और हम

भक्त और भगवान का सम्बंध अटूट होता है।

यही वो सम्बंध है जो श्रद्धा और आस्था के नींव पर खड़ा किया होता है।

जहाँ कहीं भी भगवान के मूरत दृश्यमान होते हैं, मस्तक श्रद्धा से स्वमेव नत हो जाता है।

क्योंकि श्रद्धा भगवान शिव पर है।

दुर्लभतम सनातन धरोहर श्री परशुरामेश्वर मन्दिर।

यह प्राचीन सनातन शिव मन्दिर बिन्दु सागर तालाब के निकट, केदार गौरी विहार, पुराना नगर, भुवनेश्वर, ओडिशा में स्थित हैं।
(चित्र - साभार)

श्री परशुरामेश्वर मन्दिर, ६५० ई. में निर्मित माना जाता है।

श्री परशुरामेश्वर मन्दिर नागर शैली में बना भगवान शिव को समर्पित अद्भुत मन्दिर है।

१५०० वर्षों से अधिक पुरातन होने के पश्चात भी यह मन्दिर दर्शनार्थियों को आकर्षित करता है और उनके मन को मोहित कर लेता है।

इस मन्दिर की सुक्ष्म कलाकृतियों और संरचनाओं को देख कर दर्शक अचंभित हो दाँतों तले उँगली दबा लेते हैं।

वैभवशाली सनातन धरोहर....!!

जय सनातन धर्म🙏🚩

जय महाकाल🙏🔱🚩
#प्रेमझा

Comments

Popular posts from this blog

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम