Posts

सनातन धर्म और हम

Image
चमत्कार देखने हेतु सनातनी दृष्टि चाहिए ना कि वामजीवियों की दूषित दृष्टि। सनातनी चमत्कार तो एक ढूंढो सहस्र मिलेंगे.! अनिवार्यता है सनातनी दृष्टि की क्योंकि वामजीवियों ने तो सनातनी गौरव/शौर्य/संस्कार/पवित्रता का सत्यानाश करने में कोई कमी नहीं छोड़ा है। यह अद्भुत दृश्य श्री सप्तेश्वर महादेव का है। इस अतिप्राचीन शिवलिङ्गम का अभिषेक सप्त (सात) धाराएँ अनवरत करती रहती हैं। अतः इसे सप्तेश्वर महादेव कहा जाता है। ये निरंतर गिरने वाली सप्त धाराएँ किस श्रोत से आती हैं, इसका उद्गम स्थल क्या है, यह आज भी रहस्य बना हुआ है। एक अद्वितीय विशिष्टता है कि ऋतु ग्रीष्म हो या शीत शिवलिङ्गम पर गिरने वाले जल के तापमान में कोई अंतर नहीं होता है। यह जल सदैव स्वच्छ और शीतल ही बना रहता है। क्यों है ना अचंभित करने वाली बात.??? पौराणिक कथाओं के अनुसार यह साढ़े तीन सहस्र वर्षों से सभी अनुसंधान को धता बताते हुए अनसुलझा रहस्य बना हुआ है। यह अलौकिक दृश्य श्री सप्तेश्वर महादेव मन्दिर, साबरकांठा जनपद, गुजरात में है। (चित्र – साभार) इस दुर्लभ दृश्य से युक्त महादेव मन्दिर बीजापुर के निकट साबरमती नदी के तट पर स्थित है। अद्भुत ...

सनातन धर्म और हम

Image
हमारे सनातनी पूर्वजों को पाषाण शिल्पकला, अभियांत्रिकी, तकनीकी, भूगर्भ शास्त्र, खगोलशास्त्र, और वास्तुकला का कितना वृहद ज्ञान था तथा वे अपने कला में कितने निपुण थे इसका जीवंत उदाहरण यह अद्वितीय मन्दिर है। यह देवाधिदेव महेश्वर को समर्पित जम्बुकेश्वर मन्दिर हैं। यह मन्दिर तिरुचिरापल्ली(त्रिचि), तमिलनाडु में स्थित हैं। (सभी चित्र साभार) इस मन्दिर के हर शिलाखण्ड में एक अलग कहानी दृश्यमान होते हैं। इस मन्दिर का कण कण कुछ कहता हुआ प्रतीत होता है। बस आप एकाग्र चित्त होकर उसे सुनें और उस भावामृत का पान करते हुए परमानन्द में गोते लगाते रहें.! Zoom करके देखने पर विस्मयकारी शिल्प कला के उदाहरण दिखेंगे। ॐ नमः परम् शिवाय 🚩 वैभवशाली समृद्ध सनातन धरोहर...!! जय सनातन धर्म🙏🚩 जय महाकाल 🙏🔱🚩 #प्रेमझा