Posts

Showing posts from October, 2026

सनातन धर्म और हम

Image
वामपंथी लुगदी उपन्यास लेखक (कथित इतिहासकार) तथा लहरू गैंग के चरण चाटूकारों ने किस प्रकार षड्यंत्र रच कर सनातनियों का मति हर लिया कि उन्हें अपने गौरवान्वित अतीत का भी भान नहीं रहा....!! इन "च्यूटीए" ने हमें पढ़ाया की प्रक्षेपास्त्र (मिसाइल) इत्यादि आयुद्ध आधुनिक युग में पश्चिमी देशों ने निर्मित किया है। उन शठमति, मूढ़मति से इस "मिसाइल और उसके लॉन्चर" की मूर्तियों को दिखा कर यही पूछना है कि "हे वर्णसंकर उत्पादों, यदि मिसाइल पश्चिमी देशों ने आधुनिक समय में बनाया है तो यह मूर्ति सहस्र वर्ष पूर्व ही सनातन धर्म के मन्दिरों में कैसे निर्मित और शोभायमान है.??? यह मिसाइल व लॉन्चर की मूर्ति हलेबिदू मन्दिर, कर्नाटक में है जो सहस्र वर्ष प्राचीन है। यह मूर्ति ही इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि प्राचीन काल में आर्यावर्त के विज्ञानियों को मिसाइल, लॉन्चर, ज्वलनशील वाणों, लॉन्चिंग पैड इत्यादि की तकनीक को विकसित करने का ज्ञान प्राप्त था और जिसे हमारे ग्रन्थों को चुराकर विदेशियों ने परतंत्रता के समय अपने देश ले जाकर और उस चोरी के ज्ञान का उपयोग करके ही आधुनिक आयुधों का निर्माण किय...

सनातन धर्म और हम

Image
भगवान श्रीमन्नारायण के चौवीस अवतार माना जाता है। जिनमें दशावतार प्रमुख हैं। इनके अतिरिक्त चौदह अन्य अवतारों को माना जाता है। भगवान विष्णु का हयग्रीव अवतार सोलहवें अवतार के रूप में माना जाता है। भगवान हयग्रीव का यह अतिदुर्लभ प्रतिमा "निंरा नारायण पेरुमल मन्दिर, तिरुथनकाल, शिवकाशी, तमिलनाडु में स्थापित है।🙏 यह मन्दिर भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित है। यहाँ भगवान विष्णु "निंरा नारायण" के रूप में व माँ लक्ष्मी "अरुणकमला महादेवी" के रूप में पूजे जाते हैं। भगवान हयग्रीव अवतार की कथा इस प्रकार है..... एक हयग्रीवदैत्य ने माँ महामाया का घोर तपस्या कर माँ को प्रसन्न कर लिया। माँ महामाया उसे तामसी शक्ति रूप में दर्शन दे वर माँगने को बोलीं। हयग्रीवदैत्य ने अमरत्व का वर माँगा तो माँ ने कहा कि अमरत्व का वरदान किसी को भी नहीं दिया जाता, कुछ और माँग लो। हयग्रीवदैत्य ने माँगा की उसकी मृत्यु हयग्रीव ( अर्थात मेरे ही ) के हाथों ही हो। माता महामाया ने "एवमस्तु" कहा और अंतर्ध्यान हो गईं। अब तो हयग्रीवदैत्य प्रसन्नता से पागल ही हो गया क्योंकि वह स्वयं तो अपना वध कभी नही...

सनातन धर्म और हम

Image
सहस्रों वर्षों तक क्रूर काल के झंझावातों को सहन कर भी अपने सौंदर्य को अक्षुण्ण रखे हुए हैं यह अद्वितीय मूर्ति। इसके सूक्ष्म से सूक्ष्म कलाकारी भी इन क्रूर मौसम के मार में अपरिवर्तित रहे हैं। इस मूर्ति के आभूषणों, वस्त्रों और मृदंगम के नयनाभिरामी कलाकृतियों पर ध्यान दें.! क्या ये मंत्रमुग्ध, चमत्कृत और सम्मोहित नहीं कर रहे हैं.? इस मूर्ति के भाव भंगिमाएँ कितने जीवन्त और मनमोहक हैं। इस शिल्पकला को देखकर सनातनी शिल्पकार के सम्मान में मस्तक स्वतः झुक जाता है। ये अतुलनीय मूर्ति सघन वन के मध्य श्री अन्नपूर्णेश्वरी मन्दिर, मंगलोर, मूदबिदरी, कर्नाटक में स्थित है। आज के आधुनिक तकनीक के युग में भी क्या मात्र पारिश्रमिक के लिए कोई इसकी प्रतिकृति बना सकते.? इस प्रकार के निर्माण क्या बिना धर्म के प्रति निष्ठा और समर्पण के बनाया जा सकता है.? धन्य हैं वो सनातनी पूर्वज जिन्होंने इसे निर्माण किए हैं.! वैभवशाली सनातन धरोहर...!! जय सनातन धर्म🙏🚩 जय महाकाल🙏🔱🚩 #प्रेमझा

सनातन धर्म और हम

Image
विशालकाय लोनार झील लगभग पचास सहस्र वर्ष पूर्व उल्कापिंड के पृथ्वी से टकराने से बना है। लोनार झील को "लोनार क्रेटर" भी कहा जाता है। लोनार का अर्थ "नमक की क्यारी" होता है। अत्यधिक लवण तथा "HALOARCHAEA" लवण प्रेमी जीवाणुओं के कारण इसके जल का रँग गुलाबी है। विश्व भर के विज्ञानी इस लवणीय जल के झील की ओर अनुसंधान हेतु आकर्षित होते हैं। लोनार झील मुम्बई से लगभग ५०० कि.मी. दूर बुलढाणा जनपद, महाराष्ट्र में है। लोनार झील के निकट भगवान महादेव के कुछ बारह मन्दिर रहे हैं। उन्हीं शिवालयों में से एक में यह सर्वव्यापी, सर्वशक्तिमान भगवान शिव की अति प्राचीन दुर्लभतम शिवलिङ्ग स्थापित हैं। अनुपम शिवलिङ्ग के समक्ष नन्दी महाराज चिरप्रतीक्षित अवस्था में प्रभु के ध्यान में मग्न बैठे हैं। शिवालय की संरचना जीर्ण-शीर्ण हो गई है तो भी शिवलिङ्ग तथा नन्दी सुरक्षित हैं। भगवान शिव के भक्त इस भग्न शिवालय में भी आराधना, उपासना हेतु सहर्ष आते हैं। पर्यटकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण धर्म स्थली है। महान सनातन धरोहर...!! ॐ नमः परम् शिवाय 🚩 जय सनातन धर्म🙏🚩 जय महाकाल 🙏🔱🚩 #प्रेमझा ...

सनातन धर्म और हम

Image
विश्व के सभी सातों आश्चर्य (seven wonders) जिसके चौखट पर आकर अपने दम तोड़ देंगे, ये वो अकल्पनीय सनातन संस्कृति की सर्वोत्कृष्ट कृति है। (Zoom करके अवश्य देखें) यह सनातनी शिल्पकार पूर्वजों के कर कमलों द्वारा मध्यकाल दसवीं शताब्दी में निर्मित माना जाता है। (चित्र-साभार) यह कभी देवाधिदेव महादेव का भव्य मन्दिर हुआ करता था। किन्तु अब मन्दिर के कोई चिह्न विद्यमान नहीं हैं। अपने सनातनी पूर्वजों के वास्तुशिल्प को देखकर एक बात स्पष्ट है कि जहाँ विश्व के वास्तुशिल्प की कल्पना का अन्त होता है वहीं से हमारे सनातनी वास्तुशिल्प का सृजन आरम्भ होते हैं। अठारहवीं शताब्दी में धौलपुर के शासक ने भग्न मन्दिर के पत्थरों को अपने भवन निर्माण के लिए उपयोग कर लिए। अब इस अद्वितीय मन्दिर के मात्र प्रवेश मण्डपम ही बच रहे हैं। ये गढ़ी पदावली, मोरेना, मध्यप्रदेश में स्थित हैं। इसके आधार से छत तक सम्पूर्ण भीत मूर्तियों, कलाकृतियों, बेल-बूटों की संरचनाओं से भरे पड़े हैं। इनमें त्रिदेव, सृष्टिकर्ता श्री ब्रह्मदेव, पालनकर्ता श्रीमन्नारायण, सृष्टि के संचालके व संहारक देवाधिदेव महादेव अप्रतिम रूप से निर्मित हैं। इनमें जो महा...

सनातन धर्म और हम

Image
सम्पूर्ण विश्व में भाँति-भाँति के रँग-रूप, आकर-प्रकार के शिवलिङ्ग प्राप्य हैं। किन्तु, यह दुर्लभतम शिवलिङ्ग अपने आप में अनूठा और अप्रतिम हैं। (चित्र-साभार) इस अद्भुत शिवलिङ्ग में नन्दी महाराज व कूर्म (कच्छप/कछुआ) संयुक्त रूप में निर्मित हैं। यह अतिप्राचीन भगवान देवाधिदेव महादेव को समर्पित श्री गङ्गेश्वर महादेव मन्दिर में स्थापित हैं। श्री गङ्गेश्वर महादेव मन्दिर,  गङ्गवा ग्राम, दांता तालुका, बनासकांठा जनपद गुजरात में स्थित हैं। शिवलिङ्ग में स्पष्ट रूप में नन्दी महाराज व कूर्म दृश्यमान हैं। मन्दिर भग्न स्थिति में ही है। मन्दिर के शिखर भी खण्डित हैं। मात्र गर्भगृह सुरक्षित है जहाँ यह अनुपम शिवलिङ्ग स्थापित हैं। इस मन्दिर की भव्यता का गर्भगृह को देखकर कोई भी अनुमान लगा सकता है कि अपने गौरवपूर्ण अतीत में यह मन्दिर कितना भव्य रहा होगा.!! इस मन्दिर के गर्भगृह के एक भीत पर श्रीमन्नारायण के दशावतार उकीर्ण हैं। इनमें मत्स्यावतार, कूर्मावतार, वाराहावतार, नरसिंहावतार, वामनावतार, श्री परशुराम अवतार, श्री राम अवतार, श्री बलभद्र अवतार तथा श्री कृष्ण अवतार हैं। आश्चर्यजनक रूप से इनमें श्री कल्कि ...

सनातन धर्म और हम

Image
परमपिता एवं जगतमाता उमामहेश्वर के समस्त परिवार का विग्रह अनेक शिवालयों में सुलभ ही दर्शन हो जाते हैं। परन्तु गणाध्यक्ष, विघ्नहर्ता, पार्वतीनन्दन श्री गणपति भैय्या के समस्त परिवार का एक साथ दर्शन सम्भवतः इसी एकमात्र देवालय में होते हैं। (किसी अन्य मंदिरों में है तो बता कर ज्ञानवर्धन करें।) यह दुर्लभ दृश्य श्री विद्या धाम मन्दिर, इंदौर, मध्यप्रदेश में है। इस देवालय में श्री गणेश भैय्या अपनी अर्धांगिनियों, पुत्रों, पुत्री, पुत्रवधुओं और पौत्रों संग विराजमान हैं। यहाँ श्री गणेश भैय्या अपनी भार्या प्रजापति विश्वकर्मा की पुत्रियों रिद्धि एवं सिद्धि के संग हैं। उनके संग सिद्धि से पुत्र क्षेम एवं रिद्धि से पुत्र लाभ विराजमान हैं। क्षेम को ही शुभ के नाम से जाना जाता है। सम्पदा प्राप्ति हेतु इन्हीं शुभ-लाभ का नाम अंकित किया जाता है। उनके संग उनकी पुत्रवधुएँ तुष्टि एवं पुष्टि विराजमान हैं। उनके संग पौत्र द्वय आमोद एवं प्रमोद विराजमान हैं। साथ में उनकी पुत्री व क्षेम लाभ की अनुजा संतोषी माता भी विराजमान हैं। यह एक अनुपम दिव्य आनन्ददायक दृश्य है। बुद्धिदाता विनायक गणपति सभी सनातनी स्नेहीजनों को आशी...

सनातन धर्म और हम

Image
गर्व करें कि हमारे सनातनी शिल्पकारों को सम्भवतः पाषाण को भी गला कर मूर्ति गढ़ने की कला ज्ञात थी। अन्यथा जो कलाकृतियाँ मिट्टी या धातु से भी बनाया जाना असम्भव ही है, उन मूर्तियों/प्रतिमाओं/संरचनाओं को भी वे पाषाण से गढ़ कर हमें सौंप गए हैं और जो आज विश्व भर को अपने अनूठे अकल्पनीय निर्माण से चमत्कृत करता रहता है। मन्दिरों और देव विग्रहों की उत्कृष्टता को छोड़ दें और इन आभूषणों को ध्यान से देखें.!! क्या आधुनिक शिल्पकला से इसकी प्रतिकृति को धातु या मृदा से भी बनाना सम्भव है.??? उत्तर देते हुए यह ध्यान रहे.!! यह निर्माण अखण्ड पाषाण शिला के एक ही चट्टान से निर्मित है। आपका उत्तर अवश्य "नहीं" में ही होगा। गौरवान्वित होइए अपने सनातनी पूर्वजों के शिल्प कुशलता पर कि उन्होंने इन आभूषणों को पत्थर से गढ़ कर असम्भव को भी सम्भव बना दिए। यह अतुलनीय आभूषण द्वारपालक मूर्ति का है जो श्री होयसलेश्वर मन्दिर, हलेबिदू, कर्नाटक में है। (चित्र-साभार) जब मन्दिर की बाह्य सज्जा ऐसा उत्कृष्ट है तो अपने सम्पूर्ण वैभवशाली काल में यह कितना अकल्पनीय रहा होगा.?? कोटि कोटि नमन है उन अनाम सनातनी पूर्वजों को जिन्होंन...

सनातन धर्म और हम

Image
यह अप्रतिम अतिप्राचीन श्री विश्वेश्वर महादेव मन्दिर है। इसे स्थानीय लोगों के द्वारा बाशेश्वर महादेव मन्दिर भी पुकारा जाता है। श्री विश्वेश्वर महादेव मन्दिर, बजौरा, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश में है। श्री विश्वेश्वर महादेव मन्दिर, भगवान शिव को समर्पित है। इस मन्दिर का निर्माण नवीं शताब्दी में किया गया था। यह मन्दिर कुल्लू घाटी का सबसे बृहत पाषाण मन्दिर है।  इस मन्दिर में एक दुर्लभ विशाल शिवलिङ्गम स्थापित हैं जो संयुक्त रूप से भगवान परमपिता देवाधिदेव महादेव व जगतमाता माँ पार्वती के प्रतिनिधित्व करते हैं। यह मन्दिर पहाड़ी शैली में निर्मित एकल कक्ष का मन्दिर है। इस मन्दिर के चारों ओर बरामदे हैं। मन्दिर के पाषाण दीवारों पर आकर्षक पुष्प कलाकृतियों का निर्माण किया गया है। अन्दर की कलाकृतियाँ सूक्ष्म रूप से उत्कृष्टतापूर्ण रूप में किया गया है। इस मन्दिर परिसर में और भी लघु-मन्दिर हैं जो भगवान श्रीमन्नारायण, देवी श्री लक्ष्मी, विघ्नहर्ता श्री गणेश जी को समर्पित हैं। इसके उत्कृष्ट वास्तु व शिल्पकला के कारण इसे संरक्षित स्मारक घोषित किया गया है। वैभवशाली सनातन धरोहर...!! जय सनातन धर्म🙏🚩 जय महाकाल...

सनातन धर्म और हम

Image
यह सर्वमान्य सिद्धांत है कि यदि किसी को किसी देश का इतिहास पढ़ना होता है तो सबसे उत्तम ज्ञान पुस्तकालय में इतिहास की पुस्तकों से ही प्राप्त होता है। परन्तु यदि आपमें आर्यावर्त के गौरवशाली इतिहास को जानने की तीव्र उत्कण्ठा है तो आप कभी भी भूले से भी उसे पुस्तकालय में जाकर इतिहास की पुस्तकों में नहीं ढूँढें। क्योंकि यहाँ इतिहास की पुस्तकों से जो ज्ञान आपको प्राप्त होगा वह अधकचड़ा, विकृत छद्म-ज्ञान ही आपको प्राप्त होगा जो आपको भ्रमित कर देगा। आर्यावर्त के समग्र प्राचीन इतिहास के ज्ञान के लिए आप किसी प्राचीन मन्दिरों में जाएँ। क्योंकि आर्यावर्त के ये मन्दिर मात्र भक्ति व आराधना के स्थल नहीं हैं अपितु एक सम्पूर्ण इतिहास का पुस्तकालय है जो वास्तविक ज्ञान के लिए ही प्राचीन काल से खड़े हैं। ये मन्दिर आपको यहाँ की प्राचीन संस्कृति, सामाजिक/आर्थिक/राजनैतिक जीवन, वैभव, मित्र - शत्रु, कला, साहित्य, विज्ञान, रहन सहन, खान पान का सामग्रता से विस्तृत जानकारी देगा। ऐसे ही इतिहास से भरे एक...... अकल्पनीय, अद्वितीय श्री कृष्ण मन्दिर का पुष्करणी, हम्पी, कर्नाटक। (चित्र - साभार) यह विशालकाय पुष्करणी स्वयं वि...

सनातन धर्म और हम

Image
सनातनी शिल्पकार कितने सूक्ष्म से सूक्ष्म बातों को ध्यान में रखकर उसे अपने सृजन में समाहित करते थे, इसका यह मूर्ति आदर्श उदाहरण है। इस मूर्ति में वस्त्र-परिधान को ध्यान से देखें, वस्त्र के गाँठ, उनके कलाकृतियों इत्यादि को कितनी निपुणता से सजीव चित्रित किया गया है। इनके वस्त्र ठेठ गंवई वेश में गढ़े गए हैं। सम्पूर्ण मूर्ति में अप्रतिम भाव संप्रेषण और सौन्दर्य है। यह अल्प खण्डित मूर्ति नन्द बाबा और मैया यशोदा के हैं। उनके गोद में बाल गोपाल व बाल बलभद्र हैं। (चित्र-साभार) बाल गोपाला की गैया भी पार्श्व में निर्मित है। यह मूर्ति श्री दसावतार मन्दिर, देवगढ़, उत्तरप्रदेश में है। यह गुप्तकालीन मूर्ति पाँचवीं शताब्दी का माना गया है। मन्दिर के खम्भे में उकीर्ण कलाकृतियाँ मनमोहक हैं। इस अनुपम कृति को जब गढ़ा जा रहा होगा उस समय के सनातनी शिल्पकार के मस्तिष्क में लल्ला कान्हा, बाल बलदाऊ, नन्द बाबा, मैया यशोदा की जो छवि अंकित होगी उसे कल्पना करते ही सर्वांग पुलकित हो उठता है। रोम रोम रोमांच से भर जाता है। धन्य हैं वे सनातनी शिल्पकार जिन्होंने इस अनमोल रचना को गढ़ा है.!! दुर्लभतम सनातन धरोहर...!! जय सना...

सनातन धर्म और हम

Image
माता सती के दक्ष प्रजापति के यज्ञ कुण्ड में आत्मदाह के पश्चात भगवान शिव उनके मृत देह को अपने कन्धे पर उठा रुद्रताण्डव करने लगे। तब सृष्टि को संहार से बचाने के लिए भगवान विष्णु ने अपने अपने सुदर्शन चक्र से उस मृत देह को कई खण्ड में विभक्त कर दिए। जहाँ जहाँ माता के अंग गिरे वहाँ वहाँ शक्तिपीठ हैं। कुल ५१ शक्तिपीठ हैं। किन्तु स्थानीय लोगों के मान्यताओं पर कुछ ऐसे भी माता के स्थल हैं जिन्हें वे शक्तिपीठ मानते हैं। श्री महाकाली शक्तिस्थल, कालिका धाम को भी सिद्ध शक्तिपीठ माना जाता है। श्री महागौरी माता मन्दिर, शिमलापुरी, लुधियाना, पंजाब। श्री महागौरी माता मन्दिर में माँ जगततारिणी, भयहारिणी, भवतारिणी श्री दक्षिणेश्वरी काली माँ की दिव्य प्रतिमा स्थापित हैं। इस मन्दिर की चमत्कारी विशिष्टता है कि संध्या आरती के समय माँ के नेत्र हिलते हैं। इस अद्भुत दृश्य को लाखों भक्तों ने अपने आँखों से देखा है और वे इस चमत्कार के साक्षी हैं। यहाँ माँ स्वयम्भू पिण्डी के रूप में विराजमान हैं। लोगों को इस धाम में अनन्य श्रद्धा है और यहाँ भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती हैं। या देवि सर्वभूतेषु शक्तिरुपेण संस्थिता नमस...