Posts

Showing posts from November, 2026

सनातन धर्म और हम

Image
ये सभी संलग्न चित्र मात्र भवन/मन्दिर/राजप्रासाद/मठ नहीं हैं अपितु हमारे सनातनी पूर्वजों द्वारा पाषाण शिला पर लिखा हुआ इतिहास है जिसे वामियों/लहड़ू गैंग ने हमारे ही पाठ्य पुस्तकों से विलुप्त कर दिया। (सभी चित्र - साभार) इसमें दोष जितना उनका है उतना ही सनातनियों का भी है। जब हम ही अपने वास्तविक शौर्य पराक्रम वाले "नायक" के यशोगाण को भुला कर छद्म (kripto) नायकों का गुणगान करने लगे। आज पुष्यमित्र शुंग कितने को याद है.? जबकि अशोक बच्चे बच्चे को पता है। आज महर्षि दाधीच (जिसने अपने मेरुदंड तक को दान कर दिया था) के त्याग को कितने लोग जानते हैं.? जबकि किसी छद्म NGO के CEO को त्याग की प्रतिमूर्ति कह कर प्रचारित किया जाता है। जिन लोगों को हम चुन कर देश का भाग्य विधाता बना दिया वे भी अपने स्वार्थ में आर्यावर्त को हरिश्चन्द्र, शिवि, रघु, ऋषभदेव,  विक्रमादित्य, राम, कृष्ण आदि का नहीं कह कर गांदी/बूध का कह कर देश विदेश में घूमता रहता है। कभी आपने सोचा है कि हमारे पुस्तकों में जितने भी सम्राटों समुद्रगुप्त/ चद्रगुप्त प्रथम/ चंद्रगुप्त मौर्य/ बिम्बिसार/ जरासंध आदि आदि और इन जैसे ही असंख्य के ...

सनातन धर्म और हम

Image
विनय ना मानत जलधि जड़ गए तीन दिन बीति। बोले  राम  सकोप  तब भय  बिनु होय  न  प्रीत॥ यह चौपाई श्री गोस्वामी तुलसीदास जी ने श्री रामचरितमानस में रघुनाथ श्रीराम जी और सागर के संदर्भ में लिखे हैं कि प्रभु श्रीराम के मार्ग माँग करने के विनय को जड़ बुद्धि सागर ने अनसुना कर दिया तब कौशल्यानन्दन क्रोधित हो अपने वाण का सन्धान किए। उसी क्षण सागर के प्रकट हो कर प्रभु से बारम्बार क्षमा याचना करने व मार्ग देने पर दयानिधि श्री राम ने उसे क्षमा कर उस वाण को मध्यपूर्व को ओर भेज दिए, वाण के ताप फलस्वरूप आज भी वह क्षेत्र मरुस्थलीय ही है। तो सागर की मनोदशा का अनुमान लगाना किसी के भी वश में नहीं है। यह उक्ति सागर के प्रवृत्ति पर पूर्णतः सही बैठता है :- क्षणे रुष्टा:  क्षणे  तुष्टा:, रुष्टा  तुष्टा  क्षणे क्षणे। अव्यवस्थित चित्तानाम् प्रसादोअ्पि भयंकर:॥ यानि सागर के मन व प्रवृत्ति का आंकलन मानव के लिए अत्यंत कठिन है। कह सकते हैं कि सागर की मनोवृत्ति एक चञ्चल नारी सदृश्य होते हैं कि वो कब हर्षित होगी और कब क्रोधित इसका अनुमान ज्ञानी लोग भी नहीं लगा सकते हैं। जब ...