सनातन धर्म
यह कथा सर्वज्ञात है कि दक्ष प्रजापति यज्ञ का आयोजन करते हैं और द्वेष से देवाधिदेव महादेव को निमंत्रण नहीं देते हैं।
माता सती भगवान शिव के विचारों के विरुद्ध जाकर नन्दी महाराज पर सवार होकर यज्ञ स्थल पर आती हैं।
वहां अपने पति का अपमान होता देख कर यज्ञकुण्ड में कूद कर प्राण त्याग देती हैं।
रूद्र के अंश देव वीरभद्र यज्ञ विध्वंस कर दक्ष प्रजापति के सिर को काट लेते हैं।
परम् पिता भोलेनाथ सती के वियोग में विह्वल हो उनके निष्प्राण देह को लेकर रूद्र तांडव करने लगे।
सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड त्राहिमाम करने लगा।
सृष्टि के रक्षार्थ श्री हरि नारायण ने अपने सुदर्शन चक्र से देवी सती के निष्प्राण देह को काट कर खंड खंड कर दिया।
जहां जहां देवी सती ने अंग गिरे वहां पर शक्तिपीठ हैं।
ऐसी मान्यता है कि माता सती का बायां नेत्र यहां गिरा था।
एक अन्य कथा है कि अंगराज कर्ण अपने दान के लिए विख्यात रहे।
वे मुद्गलपुरी वर्तमान समय में मुंगेर, बिहार में अपनी राजधानी बनाए थे।
उनके राजमहल को कर्णचौरा के नाम से जाना जाता है।
वर्तमान समय में उसी स्थान पर स्वामी सत्यानंद द्वारा स्थपित इंटरनेशनल योग सेंटर है।
ऐसी मान्यता है कि राधेय कर्ण प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में उत्तरवाहिनी माँ गङ्गा के घाट कष्टहरिणी पर गङ्गा स्नान कर मां चंडिका को प्रसन्न करने के लिए अपने देह में मसालों का लेपन कर तेल के खौलते हुए कड़ाहे में प्रवेश करते थे। योगनियाँ उनका भक्षण करती थीं और पुनः मां चंडिका उन्हें जीवित कर सवा मन स्वर्ण प्रदान करती थीं जिन्हें कर्ण प्रतिदिन भोर में दान करता था।
एक बार एक राजा सेवक बनकर कर्ण के साथ रहकर इस भेद को जान गया और कर्ण से पहले ही गङ्गा स्नान कर उस तेल के कड़ाहे में कूद गया और माँ चंडिका से स्वर्ण ले गया।
अपने नियत समय पर कर्ण जब स्नान करके कड़ाहे में प्रवेश करने लगा तो उन्हें आकाशवाणी हुई कि स्वर्ण तो वह ले जा चुका है तो आज दुबारा आगमन क्यों हुआ.??
और वह कड़ाहा पलट गया।
आज भी वह पलटा हुआ कड़ाहा देखा जा सकता है।
माँ चंडिका नेत्र के रूप में पिंडी पर विराजमान हैं।
इस खोह में दीपक जलने से जो इस पलटे हुए कड़ाहे पर काजल बनता है उसे भक्त बड़ी ही आस्था से ले जाते हैं।
इस अञ्जन को आंखों में लगाने से नेत्र ज्योति बढ़ती है।
शारदीय नवरात्र में यहां भक्तों का भीड़ लगा रहता है।
माँ चंडिका शक्तिपीठ, मुंगेर नगर, मुंगेर जनपद बिहार में स्थित है। (चित्र - साभार)
यहां सभी सनातनी भक्तों की मनोकामना पूर्ति होती है।
दर्शनीय सनातन धरोहर...!!
जय सनातन धर्म 🙏🚩
जय जय माँ चंडिका 🙏🌺
जय महाकाल 🙏🌺🚩
Comments
Post a Comment