सनातन धर्म

एक ऐसा विरल अप्रतिम मन्दिर जहाँ देवाधिदेव महादेव के ग्यारह शिवलिङ्गम एक ही वेदी पर स्थापित हैं।

श्री एकादश रुद्र महादेव मन्दिर.!!!

यह मन्दिर मंगरौनी गाँव, राजनगर प्रखंड, मधुबनी जनपद, बिहार में स्थित हैं।

यह मन्दिर सम्पूर्ण मधुबनी निवासियों के लिए महत्वपूर्ण मन्दिर हैं।

इस मन्दिर में लगभग आठ फीट लंबाई और पाँच फीट चौड़ाई में बनी वेदी पर ही सभी एकादश शिवलिङ्गम स्थापित हैं।

भक्तों की ऐसी आस्था है कि इन एकादश रुद्र महादेव के पूजन अर्चन से उन्हें गयारह गुणा अधिक फल की प्राप्ति होती है।

इस प्रकार का यह अपने आप में अनूठा शिवालय है।

श्रावण मास में यहाँ काँवड़ यात्रा की भी प्रथा रही है।

भक्त काँवड़िये अखण्ड आस्था से काँवड़ यात्रा कर शिवलिङ्ग का  जलाभिषेक करते हैं और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

अद्भुत सनातन धरोहर...!!

जय सनातन धर्म🙏🚩

जय महाकाल 🙏🔱🚩
#प्रेमझा

Comments

Popular posts from this blog

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम