सनातन धर्म
हमारे सनातन धर्म के पवित्रता, प्राचीनता और महत्ता की तुलना क्या कभी भी कोई 'किताबी पंथ' कर पाएगा। असम्भव है..!!
सनातन धर्म के प्राचीनता का एक आदर्श उदाहरण देखें.!!
बान्धवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, मध्यप्रदेश के सघन वन के मध्य श्रीमन्नारायण अत्यंत ही शान्त भाव में निद्रालीन हैं।
ये सहस्रों वर्ष पूर्व निर्मित श्री हरि विष्णु के बारह मीटर लम्बी अद्वितीय प्रतिमा हैं।
ये अद्भुत प्रतिमा एक ही पाषाण शिला से निर्मित हैं।
ये विग्रह किन सनातनी पूर्वजों के द्वारा निर्मित है, यह अज्ञात है।
भगवान श्री हरि विष्णु के मस्तक पूर्वाभिमुख तथा पाद पश्चिमाभिमुख हैं।
श्री हरि विष्णु के पाद से एक स्वच्छ निर्मल जलधारा निकलती है जो बांधवगढ़ की जीवनरेखा है।
इस जलधारा का नाम "चरणगङ्गा" है।
श्री नारायण के चरण कमल के स्पर्श से 'चरणगङ्गा' का जल भी पवित्र हो "चरणामृत" तुल्य हो जाता है।
मनमोहक, नयनाभिरामी, दर्शनीय, वातावरण मानव जीव जंतुओं को सम्मोहित कर देते हैं। अपने ओर आकर्षित करते हैं।
अतुलनीय सनातन धरोहर...!!
जय सनातन धर्म 🙏🚩
जय श्रीमन्नारायण🙏🌺
जय महाकाल 🙏🔱🚩
Comments
Post a Comment