सनातन धर्म

जिस पवित्र भूमि पर महर्षि याज्ञवल्क्य ने जन्म लिया और हमें शतपथ ब्राह्मण तथा बृहदारण्यक उपनिषद् जैसी अनमोल रचनाओं की भेंट दिए.!!

जिस पवित्र भूमि पर भक्त कवि शिरोमणि विद्यापति ने जन्म लिया और जिनकी भक्ति भाव में बंध कर स्वयं महादेव ही चाकर बन गए.!!

जिस पवित्र भूमि पर संस्कृत साहित्य के प्रकांड विद्वान कवि कालिदास जन्म लिए.!!

उसी पवित्र पावन मिथिला क्षेत्र में एक ऐसा दुर्लभतम अप्रतिम मन्दिर जहाँ देवाधिदेव महादेव के ग्यारह शिवलिङ्गम एक ही वेदी पर स्थापित हैं।

श्री एकादश रुद्र महादेव मन्दिर.!!!

यह मन्दिर मंगरौनी गाँव, राजनगर प्रखंड, मधुबनी जनपद, बिहार में स्थित हैं।

यह मन्दिर सम्पूर्ण मधुबनी निवासियों के लिए महत्वपूर्ण मन्दिर हैं।

इस मन्दिर में लगभग आठ फीट लम्बे और पाँच फीट चौड़ाई में बनी वेदी पर ही सभी एकादश शिवलिङ्गम स्थापित हैं।

भक्तों की ऐसी आस्था है कि इन एकादश रुद्र महादेव के पूजन अर्चन से उन्हें गयारह गुणा अधिक फल की प्राप्ति होती है।

इस प्रकार का यह अपने आप में अनूठा शिवालय है।

श्रावण मास में यहाँ काँवड़ यात्रा की भी प्रथा रही है।

शिव भक्त काँवड़िये बाबा भोलेनाथ के अखण्ड आस्था से काँवड़ यात्रा कर शिवलिङ्गम का  जलाभिषेक करते हैं।

ऐसी मान्यता है कि यहाँ बाबा औघड़दानी के भक्त अपने प्रभु जो भी आस्था श्रद्धा से मांगते हैं वह मनवांछित आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

अद्भुत सनातन धरोहर...!!

ॐ नमः परम् शिवाय।।

जय सनातन धर्म🙏🚩

जय महाकाल🙏🔱🚩
#प्रेमझा

Comments

Popular posts from this blog

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम