सनातन धर्म
द्वारिकाधीश भगवान श्री कृष्ण का एक नाम "मदनमोहन" भी है।
श्री मदनमोहन को समर्पित यह अतुलनीय मन्दिर १५९० ई. से १६२७ ई के मध्य मुल्तान के रामदास खत्री (कपूरी) के द्वारा निर्माण करवाया गया था।
इस मन्दिर को क्रूर धर्मान्ध म्लेच्छ औरंगजेब के द्वारा ध्वस्त करवा दिया गया था।
यह भव्यता पूर्ण श्री मदनमोहन मन्दिर, वृन्दावन, मथुरा जनपद, उत्तरप्रदेश में स्थित हैं।
जब मुगलों के द्वारा इस मन्दिर को ध्वस्त किया गया तो इस मन्दिर के भगवान मदनमोहन के मूल प्रतिमा को सुरक्षित राजस्थान स्थानांतरित कर दिया गया था।
वर्तमान समय में भी वह मूल विग्रह राजस्थान के करौली में सुरक्षित है।
इस मन्दिर का पुनर्निर्माण १८१९ ई. में नन्दलाल वासु के सौजन्य से किया गया है।
इस मन्दिर के निर्माण में लाल पत्थरों का उपयोग किया गया है जो इसे भव्यता प्रदान करते हैं।
(चित्र-साभार)
इस मन्दिर में अब मूल विग्रह के प्रतिकृति का पूजन अर्चन किया जाता है।
यह मन्दिर अपने आकर्षक निर्माण के कारण दर्शकों को मन्त्रमुग्ध कर देते हैं।
वैभवशाली सनातन धरोहर...!!
हरि बोल.....!!🚩
जय सनातन धर्म 🙏🚩
जय मदनमोहन🙏🌺
जय महाकाल 🙏🔱🚩
Comments
Post a Comment