सनातन धर्म
यह सर्वमान्य सिद्धांत है कि यदि किसी को किसी देश का इतिहास पढ़ना होता है तो सबसे उत्तम ज्ञान पुस्तकालय में इतिहास की पुस्तकों से ही प्राप्त होता है।
परन्तु यदि आपमे आर्यावर्त के गौरवशाली इतिहास को जानने की तीव्र उत्कण्ठा है तो आप कभी भी भूले से भी उसे पुस्तकालय में जाकर इतिहास के पुस्तकों में नहीं ढूँढें।
क्योंकि यहाँ इतिहास की पुस्तकों से जो ज्ञान आपको प्राप्त होगा वह अधकचड़ा, विकृत छद्म-ज्ञान ही आपको प्राप्त होगा जो आपको भ्रमित कर देगा।
आर्यावर्त के समग्र प्राचीन इतिहास के ज्ञान के लिए आप किसी प्राचीन मन्दिरों में जाएँ।
क्योंकि आर्यावर्त के ये मन्दिर मात्र भक्ति व आराधना के स्थल नहीं हैं अपितु एक सम्पूर्ण इतिहास का पुस्तकालय है जो वास्तविक ज्ञान के लिए ही प्राचीन काल से खड़े हैं।
ये मन्दिर आपको यहाँ की प्राचीन संस्कृति, सामाजिक/आर्थिक /राजनैतिक जीवन, वैभव, मित्र - शत्रु, कला, साहित्य, विज्ञान, रहन सहन, खान पान का सामग्रता से विस्तृत जानकारी देगा।
ऐसे ही इतिहास से भरे एक......
अकल्पनीय, अद्वितीय श्री कृष्ण मन्दिर का पुष्करणी, हम्पी, कर्नाटक। (चित्र - साभार)
यह विशालकाय पुष्करणी स्वयं विजयनगर साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास का वर्णन कर रहा है।
गौरवशाली सनातन धरोहर...!!
जय सनातन धर्म 🙏🚩
जय यशोदानन्दन श्री कृष्ण🙏🌺
जय महाकाल 🙏🔱🚩
Comments
Post a Comment