सनातन धर्म और हम

श्री वेंकटेश्वर स्वामी मन्दिर - द्वारका तिरुमला - चिन्ना तिरुपति.!!!

श्री वेंकटेश्वर स्वामी मन्दिर, पश्चिमी गोदावरी जिला, आन्ध्र प्रदेश में शेषाचलम पहाड़ी पर स्थित हैं। (सभी चित्र साभार)

भगवान श्री हरि नारायण विष्णु श्री वेंकटेश्वर स्वामी के रूप में यहाँ स्थित हैं।
श्री वेंकटेश्वर स्वामी के स्वयंभू विग्रह को द्वारका नामक सन्त ने ढूंढा था इसलिए इन्हें द्वारका तिरुमला कहा जाता है।
इन्हें चिन्ना तिरुपति भी कहा जाता है।

प्रभु के विग्रह कटि प्रदेश से ऊपर ही दिखाई देते हैं, क्योंकि निचले भाग की कल्पना भूगर्भ में है।
इनके पवित्र चरणों को पाताल लोक के चक्रवर्ती बलि के दैनिक पूजन के लिए समर्पित किया गया है।

मुख्य विग्रह के पार्श्व में भगवान श्री वेंकटेश्वर का पूर्ण आकर के विग्रह हैं।
यह पूर्ण आकर का विग्रह श्री रामानुजाचार्य जी के द्वारा स्थापित किये गए हैं।

अर्थमण्डप में देवी पद्मावती और नांचारी कि मूर्तियाँ हैं।

यह मन्दिर सनातन वास्तुकला की एक अनुपम कृति है।

इसमें पञ्च-मंजिला मुख्य गोपुरम तथा तीन अन्य गोपुरम हैं।
इसमें श्री अञ्जनेय, श्री कार्तिकेय, श्री गोविन्द कृष्ण आदि की मूर्तियाँ हैं।

वैभवशाली सनातन धरोहर...!!

जय सनातन धर्म 🙏🚩

जय श्री वेंकटेश्वर 🙏🌺

जय महाकाल 🙏🔱🚩

Comments

Popular posts from this blog

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम