सनातन धर्म और हम

परमपिता एवं जगतमाता उमामहेश्वर के समस्त परिवार का विग्रह अनेक शिवालयों में सुलभ ही दर्शन हो जाते हैं।

परन्तु गणाध्यक्ष, विघ्नहर्ता, पार्वतीनन्दन श्री गणपति भैय्या के समस्त परिवार का एक साथ दर्शन सम्भवतः इसी एकमात्र देवालय में होते हैं।
(किसी अन्य मंदिरों में है तो बता कर ज्ञानवर्धन करें।)

यह दुर्लभ दृश्य श्री विद्या धाम मन्दिर, इंदौर, मध्यप्रदेश में है।

इस देवालय में श्री गणेश भैय्या अपनी अर्धांगिनियों, पुत्रों, पुत्री, पुत्रवधुओं और पौत्रों संग विराजमान हैं।

यहाँ श्री गणेश भैय्या अपनी भार्या प्रजापति विश्वकर्मा की पुत्रियों रिद्धि एवं सिद्धि के संग हैं।

उनके संग सिद्धि से पुत्र क्षेम एवं रिद्धि से पुत्र लाभ विराजमान हैं।

क्षेम को ही शुभ के नाम से जाना जाता है।

सम्पदा प्राप्ति हेतु इन्हीं शुभ-लाभ का नाम अंकित किया जाता है।

उनके संग उनकी पुत्रवधुएँ तुष्टि एवं पुष्टि विराजमान हैं।

उनके संग पौत्र द्वय आमोद एवं प्रमोद विराजमान हैं।

साथ में उनकी पुत्री व क्षेम लाभ की अनुजा संतोषी माता भी विराजमान हैं।

यह एक अनुपम दिव्य आनन्ददायक दृश्य है।

बुद्धिदाता विनायक गणपति सभी सनातनी स्नेहीजनों को आशीर्वाद प्रदान करें.!!

अद्भुत सनातन धरोहर...!!

जय सनातन धर्म 🙏🚩

जय हो गणपति भैय्या की🙏🌺

जय महाकाल🙏🔱🚩
#प्रेमझा

Comments

Popular posts from this blog

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम