सनातन धर्म और हम

आर्यावर्त में जिस ओर भी पग बढ़ाएँगे उस ओर सनातन संस्कृति के विस्मयकारी पाषाण शिल्प दृष्टिगोचर होते रहेंगे।

इन पाषाण शिल्प का साक्षात्कार आपको एक पृथक लोक में विचरण कराते हैं।

इनका दृश्यावलोकन आपके रोम रोम में दिव्य ऊर्जा का संचार करते हैं।

ये आपको रोमांचित कर देते हैं।

तीर्थंकर चन्द्रनाथ जी की एक अतुलनीय विशालकाय प्रतिमा मंदारगिरि पहाड़ी की चोटी पर तुमकुर, कर्नाटक में स्थित हैं।

तीर्थंकर चन्द्रनाथ जी की प्रतिमा इक्कीस मीटर ऊँची हैं।

इस पहाड़ी पर कलात्मक ४३५ पग सीढ़ी के बने हुए हैं।
 
पहाड़ी की चोटी पर चार भव्य मन्दिर बने हुए हैं।

इन चार मन्दिरों में दो मन्दिर बारहवीं शताब्दी का तथा अन्य दो चौदहवीं शताब्दी का बना हुआ है।

जैन मताबलम्बियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण और दर्शनीय स्थल है।

वैभवपूर्ण सनातन धरोहर...!!

जय जिनेन्द्र🙏🌺

जय सनातन धर्म🙏🚩

जय महाकाल🙏🔱🚩
#प्रेमझा

Comments

Popular posts from this blog

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम