सनातन धर्म और हम
यह अर्धनिर्मित मन्दिर अपने में एक इतिहास समेटे हैं।
यह हैं देवाधिदेव महादेव को समर्पित श्री भोजेश्वर मन्दिर, भोजपुर गाँव, मध्यप्रदेश।
इस मन्दिर के गर्भगृह में २.३ मीटर ऊँचा शिवलिङ्गम स्थापित हैं।
इस मन्दिर का निमार्ण ग्यारहवीं सदी में सम्राट भोज द्वारा प्रारंभ करवाया गया था।
उस समय यह शिवलिङ्गम आर्यावर्त के संभवतः सबसे बड़ा स्थापित शिवलिङ्गम था।
निर्माण कार्य प्रारंभ होने के पश्चात विभिन्न प्रकार के विघ्न होने लगे।
पुनः निर्माण प्रयास करने और पुनः विघ्न होने पर अन्ततः निर्माण कार्य रोक दिया गया।
और इस प्रकार इस मन्दिर का शिखर कभी निर्मित नहीं हो पाया।
इसे एक जागृत स्थल माना जाता है।
मान्यता है कि यहाँ समर्पित भाव से पूजन वंदन करने से अभीष्ट की प्राप्ति होती है।
आज भी शिव भक्तों की भीड़ यहाँ दर्शन पूजन अर्चन वंदन हेतु लगा रहता है।
विख्यात सनातन धरोहर...!!
जय सनातन धर्म🙏🚩
जय महाकाल🙏🔱🚩
Comments
Post a Comment