सनातन धर्म और हम

गुजरात के ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव की ख्याति विश्व प्रसिद्ध है।

किन्तु गुजरात में ही एक अन्य मन्दिर अपने भव्यता और सौंदर्य के लिए अद्वितीय है।

यह श्री हठीसिंह जैन मन्दिर, अहमदाबाद, गुजरात में स्थित है।

श्री हठीसिंह जैन मन्दिर पन्द्रहवें जैन तीर्थंकर भगवान धर्मनाथ को समर्पित है।

श्री हठीसिंह जैन मन्दिर का निर्माण सेठ हठीसिंह केसरसिंह ने १८४८ ई. में आरम्भ करवाया था।

उनका अपने आराध्य देव के लिए एक भव्य मन्दिर निर्माण की योजना थी।

दुर्भाग्यवश, जैन मन्दिर का निर्माण पूर्ण होने के पूर्व ही उनकी असामयिक मृत्यु हो गई, और मन्दिर निर्माण बाधित हो गया।

तदोपरांत उनकी पत्नी ने आगे बढ़कर अपने पति के इस स्वप्न को साकार किया और मन्दिर निर्माण पूर्ण हुआ।

यह एक अद्भुत मन्दिर है जो उत्कृष्ट वास्तुशिल्प का उदाहरण है।

वैभवशाली सनातन धरोहर...!!

जय सनातन धर्म🙏🚩

जय महाकाल 🙏🔱🚩
#प्रेमझा

Comments

Popular posts from this blog

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम