सनातन धर्म और हम

श्री कोदण्ड रामास्वामी मन्दिर, पूर्वी गोदावरी, आंध्रप्रदेश.!!!

श्री कोदण्ड रामास्वामी मन्दिर का निर्माण द्वारमपुड़ी सुब्बी रेड्डी और रामा रेड्डी द्वारा १८८९ ई. में किया गया है।

श्री कोदण्ड रामास्वामी मन्दिर में भगवान श्री राम, देवी सीता और भ्राता लक्ष्मण की आकर्षण मूर्तियाँ लगे हैं।

श्री कोदण्ड रामास्वामी मन्दिर दक्षिण भारत का एक विख्यात मन्दिर है।

यह मन्दिर सम्पूर्ण आन्ध्रप्रदेश राज्य में लोकप्रिय है।

श्री कोदण्ड रामास्वामी मन्दिर में विशाल गोपुरम हैं।

पूर्वी गोपुरम की ऊँचाई १७० फीट और पश्चिमी गोपुरम की ऊँचाई २०० फीट हैं।

गोपुरम को देखने से ऐसा प्रतीत होता है जैसे नौवां तल आकाश से मिलकर अटखेलियाँ कर रहा है। 

श्री कोदण्ड रामास्वामी मन्दिर १६ एकड़ के विस्तृत क्षेत्र में स्थित है।

गोपुरम के प्रत्येक तल पर श्री रामायण की पौराणिक कथाएँ नयनाभिरामी मूर्तियों से गढ़ी गई हैं।

श्री कोदण्ड रामास्वामी मन्दिर "गोल्ला मामी दादा" गाँव में स्थित है अतः यह गुलमलामीदादा राम मन्दिर के नाम से भी जाना जाता है। (चित्र -  साभार)

यह एक अतुलनीय, अद्वितीय मन्दिर है जो अपने अपूर्व सौंदर्य से भक्तों को मोहित कर लेता है।

वैभवपूर्ण भव्य सनातन धरोहर...!!

जय सनातन धर्म 🙏🚩

राजा रामचंद्र जी की जय 🙏🌺

जय महाकाल 🙏🔱🚩
#प्रेमझा

Comments

Popular posts from this blog

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम