सनातन धर्म और हम

पर्वतराज हिमालय को गिरिराज की संज्ञा से सम्बोधित किया जाता है।

इसीलिए उनकी पुत्री देवी माता पार्वती को "गिरिजा" नामकरण पड़ा।

और देवी माता पार्वती ने घनघोर तपस्या करके भगवान शिव को अपने पति के रूप में प्राप्त किया।

इन्हीं गिरिजा देवी को समर्पित "गिरिजा देवी मन्दिर" उत्तराखण्ड के सुंदरखाल गाँव में स्थित है, जो माता पार्वती के प्रमुख मन्दिरों में से एक है।

यह मन्दिर, भक्ति, श्रद्धा एवं विश्वास का अद्भुत उदाहरण है।

उत्तराखण्ड का यह प्रसिद्ध मन्दिर रामनगर से लगभग १५ कि. मी. की दूरी पर स्थित है।

यह मन्दिर छोटी पहाड़ी के ऊपर बना हुआ है, जहाँ का प्राकृतिक सौन्दर्यपूर्ण वातावरण शांति एवं रमणीयता का अलौकिक अनुभूति कराता है।

देवी के प्रसिद्ध मन्दिरों में गिरिजा देवी (गर्जिया देवी) का स्थान अद्वितीय है। (चित्र - साभार)

अद्भुत सनातन धरोहर...!!

जय सनातन धर्म🙏🚩

जय माँ गिरिजा भवानी 🙏🌺

जय महाकाल 🙏🔱🚩
#प्रेमझा

Comments

Popular posts from this blog

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम