सनातन धर्म और हम
जैसे खजुराहो मन्दिर अपने भव्यता और सौंदर्य के लिए विश्व प्रसिद्ध है वैसा ही भव्य और सौंदर्यपूर्ण मन्दिर राजस्थान में भी देख सकते हैं। इसे "मेवाड़ का खजुराहो" कहा जाता है।
श्री अम्बिका माता मन्दिर, जगत, राजस्थान।
अम्बिका माँ महिषासुरमर्दिनी दुर्गा का ही एक रूप है।
माँ अम्बिका देवी की का एक मनमोहक अनूठा विग्रह मन्दिर में स्थापित है।
मन्दिर की दीवारों पर अनेक शिलालेख उकीर्ण हैं।
मन्दिर के चारों ओर देवियों, नर्तकियों की जीवंत मूर्तियाँ गढ़ी गई है जो अत्यंत आकर्षक हैं।
मन्दिर की सूक्ष्म शिल्प निर्माण व कलाकृति आश्चर्यजनक हैं।(zoom करके देखें)
श्री अम्बिका माता मन्दिर का निर्माण १०वीं शताब्दी में किया गया था। यह मन्दिर उदयपुर से ५० की. मी. दक्षिण में जगत गाँव में स्थित हैं।
अद्वितीय सनातन धरोहर...!!
जय सनातन धर्म 🙏🚩
जय माँ अम्बे 🙏🌺
जय महाकाल 🙏🔱🚩
Comments
Post a Comment