सनातन धर्म और हम
यह शिवलिङ्गम किसी सामान्य मन्दिर के शिवलिङ्गम नहीं हैं।
इस शिवलिङ्गम का इतिहास त्रेतायुग से सम्बद्ध हैं।
इस शिवलिङ्गम की स्थापना स्वयं मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्री राम के हाथों हुआ है।
कहा जाता है कि गुरु महर्षि वशिष्ठ ने सूर्यवंश के यश, कीर्ति और गौरव के उत्तरोत्तर वृद्धि हेतु यह सुझाव दिए थे कि श्री राम अपने हाथों शिवलिङ्गम की स्थापना और पूजन अर्चना करें।
महर्षि वशिष्ठ के सुझाव अनुरूप ही भगवान श्री राम ने इस शिवलिङ्गम की स्थापना किये और देवाधिदेव महादेव के अनुग्रह के लिए पूजन अर्चना किए।
इस शिवलिङ्गम के मन्दिर का निर्माण बहुत समय पश्चात छठी शताब्दी में किया गया है।
यह शिव मन्दिर मिर्जापुर (उत्तरप्रदेश) से ८ की.मी. दूर शिवपुर गाँव में स्थापित हैं।
शिव भक्तों के लिए यह एक महत्वपूर्ण पवित्र स्थल है जहाँ से उनके मनोकामना पूर्ण होते हैं।
वैभवशाली ऐतिहासिक सनातन धरोहर...!!
जय सनातन धर्म🙏🚩
जय महाकाल 🙏🔱🚩
Comments
Post a Comment