सनातन धर्म और हम

यह अतुलनीय अतिप्राचीन श्री विश्वेश्वर महादेव मन्दिर है। इसे स्थानीय लोगों के द्वारा बाशेश्वर महादेव मन्दिर भी पुकारा जाता है।

श्री विश्वेश्वर महादेव मन्दिर, बजौरा, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश में है।

श्री विश्वेश्वर महादेव मन्दिर, भगवान शिव को समर्पित है।

इस मन्दिर का निर्माण नवीं शताब्दी में किया गया था।

यह मन्दिर कुल्लू घाटी का सबसे बृहत पाषाण मन्दिर है। 

इस मन्दिर में एक दुर्लभ विशाल शिवलिङ्गम स्थापित हैं जो संयुक्त रूप से भगवान परमपिता देवाधिदेव महादेव व जगतमाता माँ पार्वती के प्रतिनिधित्व करते हैं।

यह मन्दिर पहाड़ी शैली में निर्मित एकल कक्ष का मन्दिर है।

इस मन्दिर के चारों ओर बरामदे हैं।

मन्दिर के पाषाण दीवारों पर आकर्षक पुष्प कलाकृतियों का निर्माण किया गया है। अन्दर की कलाकृतियाँ सूक्ष्म रूप से उत्कृष्टतापूर्ण रूप में किया गया है।

इस मन्दिर परिसर में और भी लघु-मन्दिर हैं जो भगवान श्रीमन्नारायण, देवी श्री लक्ष्मी, विघ्नहर्ता श्री गणेश जी को समर्पित हैं।

इसके उत्कृष्ट वास्तु व शिल्पकला के कारण इसे संरक्षित स्मारक घोषित किया गया है।

वैभवशाली सनातन धरोहर...!!

जय सनातन धर्म🙏🚩

जय महाकाल 🙏🔱🚩
#प्रेमझा

Comments

Popular posts from this blog

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम