सनातन धर्म और हम

भगवान शिव से ही उत्पन्न स्वर हैं, स्वर ही ईश्वर हैं। और स्वर नाद के ही पर्याय हैं। नाद देवाधिदेव महादेव के डमरू से उत्पन्न हैं। प्रकृति के सभी स्पंदन भगवान शिव के नृत्य से ही संचालित हैं।

भगवान शिव का एक अद्भुत, अप्रतिम नृत्य प्रतिमा....

यह शिव प्रतिमा बादामी गुफा (cave - 1) कर्नाटक के प्रवेश द्वार पर ही निर्मित हैं।

यह भगवान शिव का अतिभङ्ग मुद्रा अष्टदश भुजी है।

भगवान शिव के सभी अठारह हाथ अस्त्र, शस्त्र, वाद्य यंत्रों से सुसज्जित हैं।

भगवान शिव के हाथों में त्रिशूल, पाश, डमरू, मृदंगम, नाग इत्यादि शोभायमान हैं।

भगवान शिव अपने अनुपम नृत्य मुद्रा में भव्य अलौकिक ऊर्जा बिखेर रहे हैं जिनसे ये सम्पूर्ण जगत चलायमान है, किन्तु भगवान शिव का मुखमंडल अखण्ड शान्ति लिए हुए हैं।

नन्दी और श्री गणपति इस दुर्लभ दृश्य के आनन्द का रसपान कर रहे हैं।

एक अद्वितीय "आदियोगी" के रूप में परम् देव महादेव का यह रूप भक्तों को आकर्षित कर रहे हैं।

भव्य सनातन धरोहर...!!

जय सनातन धर्म🙏🚩

जय महाकाल 🙏🔱🚩
#प्रेमझा

Comments

Popular posts from this blog

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम