सनातन धर्म और हम

एक अतुलनीय, अद्वितीय शिव मन्दिर जो भूमि-तल के नीचे स्थित हैं।

इसी कारण इस मन्दिर को भूगर्भीय शिव मन्दिर भी कहा जाता है।

ये मन्दिर हम्पी, कर्नाटक में है।

भगवान शिव को यहाँ "प्रसन्न विरुपाक्ष स्वामी" कहा जाता है।

अतः इस मन्दिर को उन्हीं के नाम पर "प्रसन्न विरुपाक्ष मन्दिर" के नाम से जाना जाता है। (चित्र - साभार)

यह मन्दिर इतना विशिष्ट है कि न यह केवल भूमि-तल के नीचे है अपितु यह जल के अन्दर है।

इस मन्दिर का गर्भगृह सदैव जल में ही रहता है। यह जल तुंगभद्रा नदी के नहर से आता है और सम्पूर्ण प्रांगण, गर्भगृह में भरा रहता है।

मन्दिर अनमोल स्थापत्य कला का जीवंत उदाहरण है। एक विशाल नन्दी शिवलिङ्गाभिमुख हो अपने चिरप्रतिक्षा मुद्रा में बैठे हुए हैं।

गर्भगृह में अनुपम शिवलिङ्ग स्थापित हैं।

शिवभक्त इस जल में प्रवेश कर के ही शिवलिङ्ग का पूजन अर्चन करते हैं।

अकल्पनीय सनातन धरोहर...!!

जय सनातन धर्म🙏🚩

जय महाकाल🙏🔱🚩
#प्रेमझा

Comments

Popular posts from this blog

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम

सनातन धर्म और हम