सनातन धर्म और हम
सतयुग के तृतीय चरण में अवतरित श्री हरि नारायण के वराह अवतार ने हिरण्याक्ष का वध किया था।
शूकर (BOAR/वराह) व सूअर (PIG/HOG/SWINE) दोनों में स्पष्ट रूप से भिन्नता परिलक्षित होता है।
अतः सनातनी को वराह शूकर को सूअर समझने की भूल से बचना चाहिए।
वराह शूकर के अग्र-दन्त (कैनाइन टीथ) बाहर निकले होते हैं।
वराह/शूकर को वराह कहा जाता है।
वराह/शूकर मुख्यतः शाकाहारी भोजन करते हैं जैसे पौधों की पत्तियाँ, बीज, पुष्प गुच्छ आदि।
वराह/शूकर छतवा (मशरूम) को भी चाव से खाते हैं।
वहीं सूअर विष्टा भक्षी और विष्टा में ही लौटने वाला होता है।
वराह पवित्र और सूअर निकृष्ट होता है।
सम्पूर्ण भारतवर्ष में भगवान श्रीमन्नारायण के विशुद्ध वराह रूप में एक विशिष्ट मन्दिर खजुराहो, मध्यप्रदेश में हैं।
इस वराह मन्दिर में भगवान विष्णु के वराह अवतार का अद्वितीय अखण्ड पाषाण प्रतिमा स्थापित है।
असुर हिरण्याक्ष जब पृथ्वी को लेकर रसातल में चला गया था तो सृष्टि की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने वराह अवतार धारण किए। श्री विष्णु के यह अवतार सतयुग के तृतीय चरण में हुए।
भगवान वराह से हिरण्याक्ष का युद्ध सहस्र वर्षों तक चला। अंततोगत्वा भगवान वराह के द्वारा हिरण्याक्ष का वध हुआ।
भगवान वराह अपने अग्र-दन्त के मध्य पृथ्वी को धारण कर रसातल से लाकर ब्रह्माण्ड में अपने स्व-स्थान पर स्थापित किए।
भगवान वराह संग भूदेवी का विवाह भी हुआ।
वराह पुराण में यह समस्त कथा एक पाठ के रूप में अंकित है।
वराह मन्दिर में भगवान वराह की सम्पूर्ण प्रतिमा दुर्लभ कलाकृतियों से अलंकृत है।
इस अद्भुत मन्दिर को वर्ष १९८६ में विश्व धरोहर का स्थान प्राप्त हुआ। (चित्र - साभार)
लौटें सनातन धर्म की ओर और धर्मनिष्ठ बनें.!!
वैभवशाली सनातन धरोहर...!!
जय सनातन धर्म 🙏🚩
जय श्री हरि विष्णु🙏🌺
जय महाकाल 🙏🔱🚩
Comments
Post a Comment