Posts

सनातन धर्म और हम

Image
जब जब भी प्रभु यशोदानंदन श्री वासुदेव कृष्ण की चर्चा होती है तो श्री राधा रानी जी और श्री मीराबाई जी की चर्चा अनिवार्य रूप से होती ही है। श्री कृष्ण भक्त मीराबाई जी का सनातन संस्कृति में अपना अद्भुत योगदान और विशिष्ट पहचान है। मीराबाई जी मेवाड़ में ६०० वर्ष पूर्व भगवान श्री कृष्ण के जिस विग्रह की पूजा करती थीं.. इस मन्दिर में प्रभु श्री कृष्ण के वही विग्रह स्थापित हैं। श्री मीराबाई मन्दिर, मेड़ता, राजस्थान। इस मूर्ति को आमेर के शासकों ने दुर्दांत अत्याचारी म्लेच्छ मुगलों से युद्ध करके बचाया था। मन्दिर का निर्माण महाराजा मानसिंह प्रथम की पत्नी महारानी कनखावती जी ने करवाया था। इस मन्दिर का वास्तुशिल्प मन को चमत्कारिक रूप से सम्मोहित कर लेता है। (चित्र - साभार) इसे दर्शन करें और श्री कृष्ण भाव सरिता में आनंदपूर्ण गोते लगाएं। अतुलनीय सनातन धरोहर...!! म्हारे तो गिरधर गोपाल दूसरो न कोई 🌺❤️🚩 जय सनातन धर्म 🙏🚩 जय प्रेम पुजारिन मीरा बाई जी 🙏🌺 जय श्री गिरधर गोपाल जी🙏🌷🚩 जय महाकाल 🙏🌺🚩 #प्रेमझा

सनातन धर्म और हम

Image
कथित स्वतंत्रता प्राप्ति के साथ ही हमारे शिक्षा व्यवस्था में ही चूक रहा है कि हमारे पाठ्यक्रम में हमारे सनातनी विरासत को सम्मिलित/समाहित नहीं किया गया। वामियों, लिब्राण्डों, कांगियों ने जैसा कल्पित कहानी इतिहास के पुस्तकों में पढ़ाया, हमने उसे ही प्रामाणिक मान लिया। और इन सनातन द्रोही गैंग ने कहा कि विधर्मी म्लेच्छों के आर्यावर्त में आक्रमण कर आने से पूर्व यहाँ एक "सूई" भी नहीं बनता था। उस द्रोही गैंग से प्रश्न है कि यह भी बताओ कि इस शिला-सुन्दरी के समान कोई निर्माण समकालीन विधर्मी म्लेच्छों के देश में एक भी है क्या.?? यदि नहीं है तो उसने ऐसा निर्माण अपने देश में क्यों नहीं किया.?? कभी एकांत में अवश्य ही चिंतन करें कि क्या कोई दस्यू गैंग जो समृद्धि को लूटने ही आया हो वह कोई सकारात्मक निर्माण कर सकता है क्या?? ये सनातनी शिल्पकार के कला निपुण हाथों का चमत्कार है जो यह पाषण शिला भी जीवन्त हो मधुर स्वर-लहरियों को सहस्रों वर्ष उपरान्त आज भी सुना रहा है। यह शिला-सुन्दरी चोल शासकों द्वारा निर्मित मन्दिर में स्थित है जिसे विजयनगर साम्राज्य के काल में निर्मित किया गया है। ध्यान रखें, व...

सनातन धर्म और हम

Image
दुर्भाग्य का स्मारक...........!?! (फतेहपुर सीकरी) फतेहपुर सीकरी का यह विशाल किला "सकरवार क्षत्रिय राजाओं" का था। बर्बर म्लेच्छ विधर्मी आक्रांता बाबर के हमलों से षड्यंत्र द्वारा पराजित होने के पश्चात ये पूर्व की ओर प्रस्थान कर गए। आज भी बड़ी संख्या में बिहार के विभिन्न स्थानों पर सकरवार राजपूत व भूमिहार पाये जाते हैं। यहाँ सनातन की कलाकृतियों का अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है। जो विधर्मी केवल विध्वंस जानता है, उन मुगलों ने अधिकार करने के पश्चात उसमें कुछ निर्माण तो नहीं किया अपितु जो देवी देवताओं की मूर्तियाँ थीं सब नष्ट कर दिया। किले के अंदर मस्जिद, मजार का निर्माण जो किया गया है उसमें अंतर आज भी स्पष्ट दिखाई देता है। कई स्थानों पर श्री हनुमान जी का चित्र अब भी मिलता है ध्यान से देखने पर बहुत से देवताओं की मूर्तियां झलकती है। यहीं बगल में खानवा का युद्ध "महाराणा सांगा" व बाबर के बीच हुआ था। विजेता राणा सांगा का साम्राज्य अफगानिस्तान से गुजरात मालवा क्षेत्र तक फैला था। सीकरी गढ़ के बगल में ही खानवा पहाड़ पर विजय स्तम्भ के रूप में महान "राणा सांगा" का स्मारक गर...

सनातन धर्म और हम

Image
आर्यावर्त में जिस ओर भी पग बढ़ाएँगे उस ओर सनातन संस्कृति के विस्मयकारी पाषाण शिल्प दृष्टिगोचर होते रहेंगे। इन पाषाण शिल्प का साक्षात्कार आपको एक पृथक लोक में विचरण कराते हैं। इनका दृश्यावलोकन आपके रोम रोम में दिव्य ऊर्जा का संचार करते हैं। ये आपको रोमांचित कर देते हैं। तीर्थंकर चन्द्रनाथ जी की एक अतुलनीय विशालकाय प्रतिमा मंदारगिरि पहाड़ी की चोटी पर तुमकुर, कर्नाटक में स्थित हैं। तीर्थंकर चन्द्रनाथ जी की प्रतिमा इक्कीस मीटर ऊँची हैं। इस पहाड़ी पर कलात्मक ४३५ पग सीढ़ी के बने हुए हैं।   पहाड़ी की चोटी पर चार भव्य मन्दिर बने हुए हैं। इन चार मन्दिरों में दो मन्दिर बारहवीं शताब्दी का तथा अन्य दो चौदहवीं शताब्दी का बना हुआ है। जैन मताबलम्बियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण और दर्शनीय स्थल है। वैभवपूर्ण सनातन धरोहर...!! जय जिनेन्द्र🙏🌺 जय सनातन धर्म🙏🚩 जय महाकाल🙏🔱🚩 #प्रेमझा

सनातन धर्म और हम

वामपंथी कितना अधम, कितना नीच, कितना घृणित होता है इसके लिए किसी को अब कोई प्रमाण की आवश्यकता ही नहीं होता है। यह तो पूर्व प्रमाणित सत्य है। किन्तु आर्यावर्त के वामियों की निकृष्टता तो "लज्जा को भी लज्जित" कर देता है। किसी भी राष्ट्र के निर्माण में यह अनिवार्य होता है कि वे अपने वर्तमान के अतीत से शिक्षा लेकर ही भविष्य के वर्तमान का निर्माण करें तो वे सदैव उन्नति के पथ पर चलायमान रहते हैं। दुर्भाग्यवश आर्यावर्त के कथित इतिहासकार वैश्विक वामपंथी षड्यंत्र में लिप्त होकर यहाँ के गौरवशाली इतिहास को ही मटियामेट कर दिया और यह भी प्रयास किया की लोग वास्तविक इतिहास से कभी परिचित नहीं हो पाए। परन्तु सत्य को कोई छुपा सकता है क्या.? सत्य को कभी भी समाप्त नहीं किया जा सकता है। विश्व के सात आश्चर्य में अत्यंत ही विषम परिस्थिति में एक मात्र तेजोमहालय को स्थान मिला। जबकि आर्यावर्त में तो हर ओर आश्चर्य ही आश्चर्य बिखरा पड़ा है। संलग्न छाया चित्र मालादेवी जैन मन्दिर, ग्यारसपुर, विदिशा, मध्यप्रदेश के मार्ग में बने हिंडोला तोरण द्वार का है। चित्र को zoom करके देखें तो पाएँगे की इसमें श्री हरि विष...