सनातन धर्म और हम
ये वादक संग वाद्ययंत्रों की प्रस्तर प्रतिमाएँ श्री भोग नन्दीश्वर मन्दिर में निर्मित हैं। ये प्रतिमाएँ अपने सूक्ष्म से सूक्ष्म भावों के सम्प्रेषण में समर्थ हैं। यह शिल्पकार के उत्कृष्ट कला प्रवीणता को दर्शाता है। श्री भोग नंदीश्वर मन्दिर देवाधिदेव महेश्वर व माता पार्वती को समर्पित हैं। इस मन्दिर की मुख्य विशेषता वृहताकार नंदी की प्रतिमा है जो एक ही ग्रेनाइट शिला से निर्मित है। भक्ति और शिल्पकला का अद्भुत संगम हैं ये मूर्तियाँ। (चित्र - साभार) प्राचीन काल में सनातनी राजाओं ने अपने आराध्य देव/देवी के अतुलनीय देवालयों का निर्माण किया और इनके शिल्पकारों/वास्तुकारों के संरक्षण में सदैव सहायक की भूमिका निभाई। श्री भोग नंदीश्वर मन्दिर नंदी पहाड़ियों में स्थित हैं। नंदी पहाड़ियाँ, नंदी ग्राम, कर्नाटक। वैभवपूर्ण कलात्मक सनातन धरोहर...!! जय सनातन धर्म🙏🚩 जय महाकाल🙏🔱🚩 #प्रेमझा